
Raigarh Crime News:छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर महिला ने की आत्महत्या। तमनार पुलिस ने आरोपी महेंद्र गुप्ता को सुसाइड नोट और ऑडियो के आधार पर किया गिरफ्तार। पढ़ें पूरी खबर।
Raigarh Crime News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। तमनार थाना क्षेत्र (Tamnar Police Station) में एक 26 वर्षीय महिला ने ब्लैकमेलिंग और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर आत्मघाती कदम उठा लिया। हालांकि, रायगढ़ पुलिस की मुस्तैदी और गहरी जांच के चलते अब आरोपी सलाखों के पीछे है।

क्या है पूरा मामला? (The Incident)
Raigarh Crime News:यह दुखद घटना ग्राम सेमीजोर की है। बीते 6 फरवरी को 26 साल की एक महिला ने अपने घर के किचन में फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली थी। आनन-फानन में परिजन उसे फोर्टिस अस्पताल उर्जानगर ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और तमनार पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
Suicide Note और Audio Recording ने खोले राज
Raigarh Crime News:पुलिस की जांच के दौरान मृतका के परिजनों ने कुछ अहम सुबूत सौंपे, जिनमें एक Suicide Note और मोबाइल में मौजूद एक Audio Recording शामिल थी। इन्ही सबूतों ने मामले की पूरी सच्चाई सामने ला दी।

जांच में पता चला कि:
-
आरोपी महेंद्र गुप्ता के पास मृतका और एक अन्य युवक की बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग थी।
ये खबर भी पढ़ें…
साइबर ठगों को बैंक खाते देने के आरोप में 14 गिरफ्तारNovember 14, 2026दुर्ग पुलिस ने जामुल और पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी की रकम घुमाने के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने... -
इसी रिकॉर्डिंग के दम पर आरोपी महिला को लगातार Blackmail कर रहा था।
-
आरोपी उस पर गलत काम करने के लिए दबाव बना रहा था और उसे मानसिक रूप से टॉर्चर (Mental Harassment) कर रहा था।
पुलिस की कार्रवाई और आरोपी की गिरफ्तारी
Raigarh Crime News:लगातार हो रही ब्लैकमेलिंग से तंग आकर महिला ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। साक्ष्यों के आधार पर तमनार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महेंद्र गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है।
Raigarh Crime News:
-
धारा (Section): पुलिस ने नए कानून के तहत धारा 108 BNS (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया है।
-
Seizure: आरोपी के पास से ब्लैकमेलिंग में इस्तेमाल किया गया वीवो (Vivo) का मोबाइल फोन जब्त किया गया है।
-
Judicial Remand: आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
Read More:
- Ambikapur Murder Case: गैंती से ताबड़तोड़ वार कर पड़ोसी को उतारा मौत के घाट, मर्डर के बाद बोला- ‘अब जेल जाऊंगा’
- Raigarh Viral Video: युवती ने कॉलेज प्रोफेसर को जड़े थप्पड़, लगाया अश्लील मैसेज भेजने का गंभीर आरोप!
- Ram Mandir Donation Scam: कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत का केंद्र पर बड़ा आरोप, बोले- ‘सरकार के संरक्षण में हुई चंदा चोरी’









