LIVE UPDATE
व्यापार

डेयरी उत्पादों एवं मशीनरी पर जीएसटी वृद्धि : किसान सभा ने कहा — किसानों, उपभोक्ताओं और डेयरी सहकारी समितियों पर हमला, छत्तीसगढ़ के किसान भी होंगे बर्बाद

डेयरी उत्पादों एवं मशीनरी पर जीएसटी वृद्धि : किसान सभा ने कहा – किसानों, उपभोक्ताओं और डेयरी सहकारी समितियों पर हमला, छत्तीसगढ़ के किसान भी होंगे बर्बाद

NCG News desk Raipur :-

[dropcap][/dropcap]अखिल भारतीय किसान सभा से संबद्ध छत्तीसगढ़ किसान सभा ने जीएसटी परिषद द्वारा डेयरी उत्पादों पर 5% तथा मशीनरी पर 12 से 18% जीएसटी गाने की तीखी निंदा की है तथा इससे उपभोक्ताओं और डेयरी सहकारी समितियों को बर्बाद करने वाला और बड़ी पूंजी और इजारेदार घरानों के पक्ष में उठाया गया कदम बताया है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
चांदी 4.10 लाख से 2 लाख रुपये किलो पर, रायपुर सराफा बाजार में चिंता
चांदी 4.10 लाख से 2 लाख रुपये किलो पर, रायपुर सराफा बाजार में चिंता
October 24, 2026
जनवरी 2026 में 4.10 लाख रुपये किलो के रिकॉर्ड पर पहुंची चांदी अब करीब 2 लाख पर है। रायपुर के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज यहां जारी एक बयान में छग किसान सभा के अध्यक्ष संजय पराते और महासचिव ऋषि गुप्ता ने कहा कि देश के डेयरी क्षेत्र से 9 करोड़ से अधिक परिवार जुड़े हैं, जिनमें से तीन-चौथाई ग्रामीण परिवारों के पास 2-4 गायें ही हैं। डेयरी उत्पादों और मशीनरी पर जीएसटी बढ़ाने से इन किसानों की आजीविका और इनके पोषण स्तर के साथ ही पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। इसके साथ ही कीमतों में वृद्धि होने से आर्थिक रूप से कमजोर और उत्पीड़ित वर्गों के लोगों की पोषण संबंधी आवश्यकताएं नकारात्मक रूप से प्रभावित होंगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Jio Platforms IPO: 21.35% प्रीमियम पर लिस्टिंग, कई रिकॉर्ड बने
Jio Platforms IPO: 21.35% प्रीमियम पर लिस्टिंग, कई रिकॉर्ड बने
October 28, 2026
जियो प्लेटफॉर्म्स के 30,188 करोड़ रुपये के आईपीओ ने कई रिकॉर्ड बनाए। शेयर 21.35% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ और मार्केट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

किसान सभा नेताओं ने आरोप लगाया है कि केंद्र की भाजपा सरकार संविधान में निहित सहकारी संघवाद की अवधारणा पर हमले कर रही है और जीएसटी को इसके लिए हथियार के तौर पर उपयोग में ला रही है। उन्होंने कहा कि जीएसटी में वृद्धि होने से इस क्षेत्र में काम कर रही सहकारी समितियां और मूल्य संवर्धन के काम करने वाली छोटी फर्में व्यय और कार्यशील पूंजी बढ़ने के कारण बड़ी पूंजी का मुकाबला नहीं कर पाने से बर्बाद हो जाएगी। यह राज्यों के अधिकार और उनकी वित्तीय स्वायत्तता पर हमला है और राजनीतिक सत्ता और पूंजी का घृणित केंद्रीकरण है।

किसान सभा नेताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कृषि क्षेत्र के उत्पादन के मूल्य में पशुधन क्षेत्र का योगदान लगभग 23 प्रतिशत है और प्रदेश के 35 लाख परिवारों की आय का बड़ा जरिया दूध और उसके उत्पादों का उत्पादन है। इसका सीधा संबंध घरेलू खाद्य सुरक्षा से है और डेयरी उत्पादों पर जीएसटी इसे खत्म करने का काम करेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
धनतेरस और दिवाली पर सोना खरीदने के 5 तरीके: फिजिकल गोल्ड, गोल्ड ETF-म्यूचुअल फंड, डिजिटल गोल्ड, सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड और EGR। जानें खर्च, जोखिम और शर्तें।
धनतेरस और दिवाली पर सोना खरीदने के 5 तरीके: फिजिकल गोल्ड, गोल्ड ETF-म्यूचुअल फंड, डिजिटल गोल्ड, सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड और EGR। जानें खर्च, जोखिम और शर्तें।
October 29, 2026
धनतेरस और दिवाली पर सोना खरीदना भारतीय परिवारों की पुरानी परंपरा है। अब यह खरीदारी सिर्फ गहनों, सिक्कों या बिस्किट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

किसान सभा ने डेयरी क्षेत्र में जीएसटी वृद्धि को तत्काल वापस लेने की मांग की है। उन्होंने बताया कि किसानों और खेती-किसानी को बर्बाद करने वाली इस नीति के खिलाफ किसान सभा देश भर के डेयरी किसानों, छोटे उद्यमियों और सहकारी क्षेत्र को एकजुट करके प्रतिरोध आंदोलन विकसित करेगी।

यह भी पढ़े :-  नहीं चलेगी हीरोपंतीः मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर पटाखा फोड़ने वालों की निकली हवा, पुलिस ने 186 बुलेट को बनाया जब्ती, ठोका जुर्माना…

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE