LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़राजनांदगांव

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह के पास पिस्टल है पर कार नहीं,पत्नी के पास इतनी प्रॉपर्टी

NCG NEWS DESK Rajnandgaon:

 छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव का चुनावी बिगुल बज चुका है। पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह चुनाव मैदान में उतर चुके है। वे राजनांदगांव से चौथी बार चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव से पहले नेता अपनी संपति घोषित करते है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम की प्रॉपर्टी उजागर हुई है। चुनाव आयोग में दिए शपथ पत्र के अनुसार उनके पास 4 करोड़ की संपत्ति है। वहीं, उनकी पत्नी के पास 1.21 करोड़ और बच्चों के पास 2.53 करोड़ की प्रॉपर्टी है। उनकी इनकम के सोर्स में सैलरी- भत्ते, खेती, किराया और सेविंग पर ब्याज दर्ज है। उनके पास इतना कर्ज भी है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

भिलाई-3 स्थित 2 अस्पतालों को कराया गया बंद, नर्सिंग एक्ट के उल्लंघन का मामला


पूर्व सीएम रमन सिंह ने चुनाव नॉमिनेशन फॉर्म के साथ अपना शपथ पत्र भी चुनाव आयोग को दिया है। इस शपथ पत्र के अनुसार बैंक अकाउंट में 30 लाख 45 हजार रुपए है। वहीं पत्नी वीणा सिंह के खाते में 43 लाख 46 हजार रुपए है। साथ ही बच्चों के अकाउंट में 8.89 लाख रुपए है। रमन सिंह ने बांड और गिल्ड फंड में 2 लाख 81 हजार रुपए जमा है।

मां के नाम के ट्रस्ट के फंड में है 2 करोड़

एक तरफ रमन सिंह की दिवंगत मां सुधा देवी के नाम पर चलने वाले ट्रस्ट में 2.12 करोड़ रुपए जमा है। वहीं इसी ट्रस्ट में बेटा-बहू (कुटुंब) के नाम पर 1.95 करोड़ रुपए जमा है। वहीं घर में खुद के पास और पत्नी के मिलाकर करोड़ के है जेवरात।


CG ELECTION: छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना का राजनैतिक विंग तैयार! 21 अक्टूबर को विशाल “पगबंधी-जोहार” सभा में होगा ऐलान 


चुनाव आयोग को दिए शपथ पत्र में पूर्व सीएम ने अपने घर की जूलरी का भी जिक्र किया है। जिसमें उनके पास जो भी गोल्ड, सिल्वर के अलावा हीरे हैं उनकी कुल कीमत 53 लाख रुपए है। वहीं उनकी पत्नी के पास 2 करोड़ रुपए की जूलरी है जबकि कुटुंब के पास 12लाख 40 हजार रुपए की जूलरी का जिक्र किया है। इतनी संपत्ति होने के साथ ही उनके पास 21 लाख रुपए का लोन भी है।

41 हजार की पिस्टल है पर कार नहीं

पूर्व सीएम रमन सिंह ने जो सपथ पत्र दिया है उसके अनुसार उनके पास एक भी कार या किसी और तरह के वाहन नहीं है। इतना ही नहीं उनके परिवार के पास भी कोई वाहन नहीं है। हालांकि उनके पास एक पिस्टल जरूर है। जिसकी कीमत करीब 41 हजार रुपए बताई जा रही है। इसका भी जानकारी पूर्व सीएम ने दी है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE