पेट का पानी सोख सकता है मखाना, ये 3 लोग भूलकर भी न करें इसका सेवन
Makhana can absorb stomach water, these 3 people should not consume it even by mistake

NCG DESK NEWS मखाना कब नहीं खाना चाहिए: मखाने में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। साथ ही इसमें सोडियम कम होता है और ये मैंगनीज, पोटेशियम, मैग्नीशियम, थियामिन, प्रोटीन और फास्फोरस जैसे तमाम गुणों से भरपूर है। लेकिन, मखाना खाने के कितने भी फायदे क्यों न हो कुछ लोगों के लिए इसे खाना नुकसानदेह हो सकता है। जी हां, इन लोगों के लिए मखाना का फाइबर नुकसानदेह है जिसे पचाना थोड़ा मुश्किल होता है और ये कई बीमारियों का कारण बन सकता है और इन्हें मखाना खाने के नुकसानों (makhana side effects) को उठाना पड़ सकता है। कैसे, जानते हैं
यह भी पढ़े:-आज छ.ग. बंद के आह्वान में निकला विश्व हिंदू परिषद का दल, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
मखाना कब नहीं खाना चाहिए-
1. अगर आपका पेट है कमजोर-
अगर आपका पेट कमजोर हैं तो आपको मखाना खाने से बचना चाहिए। दरअसल, ये मखाना पेट के लिए भारी है और इसे पचाना आसान नहीं होता है। इसके फाइबर को पचाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी की जरुरत होती है और जब आप इसे खाते हैं तो ये पेट का पानी सोखने लगता है। ऐसे में ज्यादा मात्रा में इसका सेवन कब्ज की समस्या का कारण बन सकता है। इसके अलावा पेट दर्द और ब्लोटिंग आदि भी हो सकती है। इसलिए, कमजोर पाचन तंत्र वाले मखाना खाने से बचें।
2. किडनी स्टोन की दिक्कत में-
किडनी स्टोन की दिक्कत में मखाना खाना, कई समस्याओं का कारण बन सकता है। दरअसल, किडनी स्टोन की दिक्कत शरीर में कैल्शियम की अधिकता होने की वजह से होती है और और ऐसे में कैल्शियम से भरपूर मखाने का सेवन, इस समस्या को और तेजी से बढ़ा सकता है। इसलिए अगर आपको किडनी स्टोन की समस्या है तो मखाना खाने से बचें।
3. डायरिया में-
डायरिया होने पर भी मखाने का सेवन सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। दरअसल, मखाना फाइबर से भरपूर फूड है और फाइबर मल त्याग को बढ़ावा देता है। इसलिए अगर आपको दस्त की समस्या है तो, मखाना खाने से आपकी समस्या कई गुना बढ़ सकती है। इसलिए इस स्थिति में मखाना खाने से बचने की कोशिश करें।



















