LIVE UPDATE
लाइफस्टाइल

AAP के मंत्री आनंद के 9 ठिकानों पर ED के छापे

NCG NEWS DESK :

दिल्ली सरकार के समाज कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद के सिविल लाइन स्थित सरकारी आवास पर ईडी ने छापा मारा है. हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हुआ है कि आखिर किस मामले में ED की टीम राजकुमार आनंद के घर पर पहुंची है. ED उनके 9 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

आज ही यानी गुरुवार (2 नवंबर 2023) को ही अरविंद केजरीवाल के साथ दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में पूछताछ भी होनी है. हालांकि केजरीवाल आज ईडी के सामने पेश होंगे या नहीं इसको लेकर सस्पेंस है. ऐसा कहा जा रहा है कि आज केजरीवाल का मध्य प्रदेश में चुनावी दौरा है इसलिए उनके वकील ईडी से समय मांग सकते हैं. वहीं, आम आदमी पार्टी का कहना है कि बहुत संभावना है कि ईडी 2 नवंबर को दिल्ली के सीएम को गिरफ्तार कर लेगी.


विधानसभा में 10 संगवारी मतदान केन्द्र, 1 दिव्यांग और 1 युवा मतदान केन्द्र होंगे


 इन नेताओं को गिरफ्तार करेगी बीजेपी 
आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा, ‘बीजेपी जानती है कि वह दिल्ली में सभी सातों लोकसभा सीटें हार रही है. इसलिए वह केजरीवाल को गिरफ्तार करने की योजना बना रही है ताकि ‘आप’ चुनाव नहीं लड़ सके.’ उन्होंने आगे कहा, ‘केजरीवाल के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया जाएगा और उसके बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी का नंबर है.

इन नेताओं के बाद वे (बीजेपी) केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन और फिर महाराष्ट्र की शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के शीर्ष नेताओं को गिरफ्तार करेंगे.’

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE