मीडिया कवरेज के दौरान रॉकेट हमलों में मारे गए 36 पत्रकार

NCG NEWS DESK vaashingatan :
फिलिस्तीन-इजरायल संघर्ष के दौरान मीडिया कवरेज के समय रॉकेट हमलों में कम से कम 36 पत्रकार और मीडियाकर्मी मारे गए हैं। कमेटी टू प्रोटेक्ट जर्नलिस्ट्स (सीपीजे) ने एक बयान में यह जानकारी दी है। सीपीजे ने कहा, “प्रारंभिक जांच से पता चला कि 07 अक्टूबर को दोनों पक्षाें की ओर से युद्ध शुरू होने के बाद से शुक्रवार (03 नवंबर) तक अनुमानित 10,000 लोग मारे गए है, जिनमें कम से कम 36 पत्रकार और मीडिया कर्मी शामिल थे। गाजा और वेस्ट बैंक में 9,000 से अधिक फिलिस्तीनी की मौत हो गयी और इज़राइल में 1,400 से अधिक लोग मारे गए हैं।”
Central Bank Requirement 2023 : सेंट्रल बैंक में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, जल्द करे आवेदन….
गौरतलब है कि 07 अक्टूबर को फिलिस्तीनी समूह हमास ने गाजा पट्टी से इजरायल के खिलाफ भारी पैमाने पर रॉकेट हमला किया और सीमा का उल्लंघन किया। हमास के लडाकों ने इजरायली समुदायों के लोगों की हत्या की और 250 से अधिक लोगों का अपहरण कर उनकों बंधक बनाया। इज़रायल ने हमले के बाद जवाबी हमले शुरू किए और 20 लाख से अधिक लोगों के घर गाजा पट्टी की पूर्ण नाकाबंदी का आदेश दिया, पानी, भोजन और ईंधन की आपूर्ति को पूरी तरह से बंद कर दिया।



















