LIVE UPDATE
भारत

नक्सलियों ने दिन-दहाड़े फुटबाल खिलाड़ी की गोली मारकर की हत्या

NCG NEWS DESK Kanker ;

कांकेर के लहरी थाना क्षेत्र में फुटबाल खेलने गए एक युवक को नक्सलियों ने अगवा कर लिया।उसके बाद उसे नेलगोंड़ा रोड़ पर ले गए। जहां उसकी गोली मार कर हत्या कर दी। मृतक के सीने पर पर्चा रखकर वहां से फरार हो गए।नक्सलियों ने युवक पर पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाया है। सूचना पाकर मौके पर लहरी थाने की पुलिस पहुंच चुकी है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

ऐसे दिया वारदात तो अंजाम

लहरी थाने की पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक युवक फुटबाल खेलने गया था। उसी दरम्यान नक्सलियों ने युवक को अगवा कर लिया।उसके बाद उसको वहां से नेलगोंडा रोड़ पर ले गए। जहां उसे गोली मार दी गई। उसके बाद उसकी लाश को बीच सड़क पर ही छोड़ दिया गया।लाश के सीने पर ईंट -पत्थर के टुकड़ों से दबा कर पर्चा रख दिया गया। इसमें उसको पुलिस का मुखबिर बता दिया गया ।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। शव का पंचनामा करने की कार्यवाही जारी है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE