LIVE UPDATE
भारतफिटनेस

IPL 2024; क्रिकेटर शुभमन गिल को मिली नई जिम्मेवारी, गुजरात टाइटंस ने बनाया कप्तान

NCG NEWS DESK Mumbai :

टीम इंडिया के ओपनर शुभमन गिल को आईपीएल 2024 से पहले नई जिम्मेवारी मिली है। गिल को गुजरात टाइटंस ने नया कप्तान नियुक्त किया है। गुजरात टाइटंस की तरफ से जारी बयान में कहा गया “गिल एक ऐसी टीम का नेतृत्व करेंगे जिसमें अनुभव और युवा उत्साह का एक अद्वितीय संयोजन है, जो गुजरात टाइटन्स की पहचान रही है।”

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के टीम छोड़ने की वजह से यह बदलाव हुआ है। हार्दिक अगले सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) की ओर से खेलते नजर आएंगे। MI ने भी इसकी आधिकारिक घोषणा आज सोशल मीडिया पर की। वहीं, MI ने कैमरून ग्रीन को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से ट्रेड कर दिया है। शुभमन गिल गुजरात टाइटंस का कप्तान बनाए जाने के बाद अपनी मन की बात कहीं।

गिल ने कहा कि मुझे गुजरात टाइटंस की कप्तानी संभालने पर मुझे खुशी और गर्व है और इतनी अच्छी टीम का नेतृत्व करने के लिए मुझ पर भरोसा करने के लिए फ्रेंचाइजी को धन्यवाद देता हूं। हमारे दो सीजन रहे हैं और मैं क्रिकेट के हमारे रोमांचक ब्रांड के साथ टीम का नेतृत्व करने के लिए उत्सुक हूं।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE