BJP कार्यकर्ताओं से भरा मंच टूटा: स्वागत कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे नेता

NCG NEWS DESK RIWA :-
मध्यप्रदेश में बीजेपी की जीत होने के बाद से कार्यकर्ताओं और समर्थकों में ख़ुशी की लहर है। पार्टी को मिली सफलता के बाद से प्रत्याशियों के हित में आज विजय यात्रा निकाली गई। जिसमे त्योंथर विधानसभा में नवनिर्वाचित भाजपा विधायक सिद्धार्थ तिवारी शामिल हुए। जिसके बाद विधायक का स्वागत-सम्मान किया गया। इस दौरान मंच में बड़ी संख्या में एक साथ लोगों के खड़े होने से स्टेज अचानक से टूट गया। जिसकी वजह से नवनिर्वाचित भाजपा विधायक सिद्धार्थ तिवारी भरभरा के निचे गिर गए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
बीजेपी विधायक को आई मामूली चोट
त्योंथर विधानसभा सीट में भाजपा ने सिद्धार्थ तिवारी को मैदान में उतारा था। जिन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी रमाशंकर पटेल को हरा कर बड़ी जीत दर्ज की। जीत का जश्न मानने पहुंचे विधायक का स्वागत सम्मान के दौरान अचानक मंच टूट गया। जानकारी के अनुसार लोकप्रियता होने के कारण माल्यार्पण की होड़ में मंच टूटा। घटना चाकघाट की हैं, जिसका वीडियो सोशल वायरल पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस अनहोनी में बीजेपी विधायक को मामूली चोट आई।



















