भाजपा नेता की कुल्हाड़ी मारकर नक्सोलियों ने की हत्या, क्षेत्र में दहशत का मौहोल

NCG NEWS DESK Narayanpur:-
बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में नक्सलियों का आतंक थम नहीं रहा है। बीते दिनों मुखिबरी के शक में उप सरपंच की हत्या कर दी थी जिसके बाद आज फिर एक भाजपा नेता की हत्या कर क्षेत्र में दहशत फैलाने की कोशिश की है। नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में एक और भाजपा नेता की हत्या की खबर सामने आ रही है। खबरों के अनुसार नक्सलियों ने छोटेडोंगर मुंडाटिकरा में भाजपा नेता कोमल मांझी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी है। बतादें कि इससे पहले बस्तर में नक्सलियों ने एक साल में चार से अधिक भाजपा नेताओं की हत्या कर चुके हैं।

दरअसल, यह मामला छोटेडोंगर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार नारायणपुर के छोटेडोंगर मुंडाटिकरा में नक्सलियों ने भाजपा नेता की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता जब शीतला मंदिर में पूजा करने गए थे, इसी दौरान नक्सलियों ने कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर भाजपा नेता कोमल मांझी को मौत के घाट उतार दिया है। नक्सलियों ने भाजपा नेता कोमल मांझी को आमदई माइंस को लेकर पहले भी चेतावनी दी थी। बतादें कि इससे पहले छोटेडोंगर में नक्सलियों ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष सागर साहू की हत्या की थी।


ये भी पढ़े :-
- शौचालय गंदा देख भड़के टीचर ने 25 छात्राओं के हाथों में डाला खौलता तेल, हेडमास्टर समेत 3 टीचर सस्पेंड
- ISRO ; आदित्य एल-1 ने भेजी सूरज की रंग-बिरंगी तस्वीरें
- ISRO ; आदित्य एल-1 ने भेजी सूरज की रंग-बिरंगी तस्वीरें

Read More:
- Ambikapur Mayor Audio Viral: वसूली के कथित ऑडियो पर बवाल, जांच की मांग को लेकर SP दफ्तर पहुंचे कांग्रेसी
- छत्तीसगढ़ की सोनेसिली पंचायत ने पेश की बड़ी मिसाल: सरकारी ज़मीन के 126 एकड़ हिस्से को कब्ज़े से मुक्त कराया!
- नीमच की चाय बेचने वाली रेखा नायक ने ईमानदारी की मिसाल पेश की; लाखों रुपये के सोने-चांदी से भरा बैग लौटाया।









