LIVE UPDATE
संपादकीयबस्तर

नये वर्ष में बस्तर में कई पुस्तकों का विमोचन, मुस्कुराता पतझड़ 26 जनवरी को होगा विमोचन

रश्मि विपिन अग्निहोत्री लिखित संकलन मुस्कुराता पतझड़ 26 जनवरी को होगा विमोचन।

By Manoj Jaiswal Kanker 

NCG News desk Kanker:-

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

निडर छत्तीसगढ़/कांकेर। मुस्कुराता पतझड़: लेखन आपके पूर्व जन्मों के अच्छे कर्मों का प्रतिफल माना गया है। आप कितने ही बडे रचनाकार हों, आपकी कृति का निश्चित ही अपनों के बीच पूर्ण आत्मीयता के साथ अपने पारिवारिक आयोजनों जैसे विमोचन होना चाहिए। बडे रचनाकार के नाम आज के आनलाईन शापिंग में अपनी पुस्तकों का अधिकार सौंप आप किस संस्कृति की ओर जा रहे हैं, जहां साहित्य का अर्थ साहित्य जो समाज के हित में हो।

कलम किसी प्रतिक्रिया का ही मोहताज नहीं

सीधे तौर पर कहें तो व्यवसायवादी सोच रख कर क्या आप अपने लेखन को खुद अर्थ से तो नहीं तौल रहे हो। ठीक है, जिन्हें आप पुस्तकें निःशुल्क में प्रदान किये वो पढे ना पढे। प्रतिक्रिया दे, ना दे उसकी अपनी मर्जी। कई दफा सोशल मीडिया में भी लोग पढते हैं, पसंद करते हैं, लेकिन कमेंट लाईक नहीं कर पाते। वैसे भी आपकी कलम किसी प्रतिक्रिया का ही मोहताज नहीं होना चाहिए। मुस्कुराता पतझड़

मुस्कुराता पतझड़

विमोचन के लिए यह कैसी कंजुसी

जब पुस्तक लिखने का इतना बडा दिल आपने दिखाया है, तो विमोचन के लिए यह कैसी कंजुसी? विमोचन अपनों के बीच जरूर होना चाहिए जहां यही तो मौका है, कम से कम स्थानीय कलमकारों से हम मुखातिब हों।मुस्कुराता पतझड़

26 जनवरी को मुस्कुराता पतझड़ का विमोचन

आने वाले नये वर्ष में 26 जनवरी को बस्तर क्षेत्र की जानीमानी लोकप्रिय सबकी लाडली मुखर लेखिका श्रीमती रश्मि विपिन अग्निहोत्री,केशकाल की कृति मुस्कुराता पतझड़ विमोचन होने वाली है। गौरतलब है कि लेखिका की बस्तर पर केन्द्रित एकल संग्रह कभी हंसता कभी,सुलगता बस्तर काफी चर्चित रहा है। केशकाल या कोण्डागांव जिला मुख्यालय में यह पूर्ण गरिमामयी आयोजनों के मध्य विमोचित होगी। अभी 21 दिसंबर से सिहोर,उज्जैन धार्मिक यात्रा पर जा रही है। मुस्कुराता पतझड़

संकलन

इसके साथ ही उत्तर बस्तर कांकेर जिले के बागोडार में पदस्थ शिक्षक अनिल मौर्य अनल द्वारा एक लघु पुस्तिका संकलन प्रकाशित किया गया है। जिसमें 270 संस्कृत के शब्दों का हिंदी में अनुवाद, गणित के 20 फार्मुला, हिन्दी के 50 शब्दों का अर्थ संकलित पुस्तक में किया गया है,जो पढने वाले बच्चों के लिए विशेष रूप से काम आयेगी। मुस्कुराता पतझड़

सतनामी सतनामधर्मी गुरू घासीदास साहेब पुस्तक का विमोचन

सतनामी सतनामधर्मी गुरू घासीदास साहेब पुस्तक का विमोचन 

इसके साथ ही नये वर्ष में डॉ.आर.पी. टण्डन की तीन पुस्तक सतनामी सतनामधर्मी गुरू घासीदास साहेब, सतनामी बेटी सहोद्रा माता, गुरू अमरदास साहेब का विमोचन होगा। पुस्तक विमोचन की श्रृंखला में डॉ. किशन टण्डन लिखित सत्य पथ पर यात्रा संस्मरण, राष्ट्रीय साझा काव्य संकलन सतनाम संसार एवं मंथन के साथ ही चीनू टण्डन सिकंदर लिखित मेरे एहसास काव्य संग्रह भी नये वर्ष में विमोचित होगा। लेखक मनोज जायसवाल ने बताया कि सशक्त हस्ताक्षर परिवार को विमोचन की घडी का बेसब्री से इंतजार है,इसके साथ आम पाठकों को भी यह तमाम पुस्तकें पढने मिलेंगी। मुस्कुराता पतझड़

ये भी पढ़ें:-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE