LIVE UPDATE
विदेश

चीन में भूकंप से तबाही,100 से ज्यादा लोगों की मौत

NCG NEWS DESK CHINA :-

चीन के गांसु प्रांत में सोमवार रात 6.2 तीव्रता का भीषण भूकंप आया। इस भूकंप की जद में चीन का किंघाई प्रांत, डियाओजी और काउंटी भी आए। जबरदस्त तीव्रता के भूकंप से इन सभी जगह तमाम इमारतें जमींदोज हो गईं। इस भूकंप से अब तक 100 से ज्यादा लोगों के मारे जाने और सैकड़ों के घायल होने की खबर है। गांसु प्रांत के आपातकालीन प्रबंधन विभाग ने ये जानकारी दी।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

चीन में पिछले काफी समय से भूकंप आते रहे हैं। इस बार के भूकंप ने काफी कुछ तहस-नहस कर दिया है। 6.2 तीव्रता के भूकंप के कारण जो इमारतें जमींदोज हुई हैं, उनके नीचे तमाम लोग फंसे हुए हैं। ऐसे में आपदा प्रबंधन विभाग ने और लोगों की मौत और घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है। गांसु में आए भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई पर था। ये भूकंप 35.7 डिग्री अक्षांश और 102.79 डिग्री देशांतर पर था।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE