LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़रायपुर

विधानसभा शीतकालीन सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण पर होगी चर्चा

NCG NEWS DESK RAIPUR :-

विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज तीसरा और आखिरी दिन है. आज राज्यपाल के अभिभाषण और अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी. सत्र के अंतिम दिन हंगामा होने के आसार है. वहीं विपक्ष आज अनुपूरक बजट पर सरकार को घेर सकती है.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

आज सदन में अभिभाषण के कृतज्ञता प्रस्ताव पर चर्चा होगी. इधर विपक्ष किसान आत्महत्या, बढ़ती नक्सल घटना का मुद्दा उठा सकता है. सदन में आज अनुपूरक बजट के प्रावधानों पर भी चर्चा होगी. अनुपूरक बजट 12 हजार 992 करोड़ का है. जिसमें पीएम आवास योजना के लिए करीब 3799 करोड़, महतारी वंदन योजना के लिए 12 सौ करोड़ रुपये, धान के 2 साल के बोनस के लिए 3800 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं.

बता दें कि सत्र के दूसरे दिन राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच नोक-झोंक हुई थी. विपक्ष के विधायकों ने कहा था कि किसान आत्महत्या कर रहे हैं, लेकिन उस बारे में कुछ नहीं कहा जा रहा है. राज्यपाल के अभिभाषण के बाद सदन में जय-जय श्री राम और छत्तीसगढ़ महतारी की जय के नारे लगे. इसके साथ ही गुरुवार तक के लिए सदन स्थगित कर दी गई थी.

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE