LIVE UPDATE
शिक्षा

CG JOB VACANCY : कांस्टेबल के पदों पर निकली बम्पर भर्ती

NCG NEWS DESK JOB;-

छत्तीसगढ़ पुलिस में कांस्टेबल के 5967 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 जनवरी 2024 से प्रारंभ होगी. 15 फरवरी 2024 तक अभ्यर्थी cgpolice.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. ये भर्तियां कांस्टेबल जीडी, कांस्टेबल ड्राइवर और कांस्टेबल ट्रेड (जैसे धोबी, कुल, मोची आदि) के पदों पर हो रही हैं. छत्तीसगढ़ पुलिस बल में कांस्टेबल के रिक्त पदों पर ये बहाली छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी उम्मीदवारों से ही की जाएगी.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

योग्यता – छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश राज्य स्थित स्कूल से 10वीं पास। केवल अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवार 8वीं कक्षा उत्तीर्ण होने पर भी पात्र होंगे। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सल पीड़ित परिवार तथा राहत शिविरों में निवासरत् परिवार से संबंधित सभी श्रेणी के अभ्यर्थी जो 5वीं कक्षा उत्तीर्ण हों, वे भी पात्र होंगे। आरक्षक (चालक) पद हेतु भारी वाहन चालन का लाइसेंस होना एवं आरक्षक (ट्रेड) हेतु संबंधित ट्रेड में दक्षता होना आवश्यक अर्हता है।

आयु: 18 से 28 वर्ष। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या अन्य पिछड़ा वर्ग ( गैर क्रीमीलेयर) के उम्मीदवार को उच्चतर आयु सीमा में 5 वर्ष तक की छूट प्रदान की जाएगी ।

पुरुष की लंबाई कम से कम 168 सेमी हो। महिला की लंबाई कम से कम 158 सेमी हो। पुरुष अभ्यर्थी का सीना कम से कम 81 सेमी हो। फुलाकर 86 सेमी हो।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE