CG Constable Bharti 2024: पुलिस विभाग में नौकरी करने का शानदार मौका, 10वीं पास भी कर सकते है आवेदन, 60 हज़ार तक मिलेगा वेतन

NCG NEWS DESK RAIPUR :-
CG Constable Bharti 2024: अगर आप भी पुलिस विभाग में नौकरी करना चाहते है, तो ये आपके लिए सुनहरा मौका है। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने राज्य के पुलिस विभाग में 6000 से अधिक पदों पर भर्तियां निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते है वे जल्द ही आधिकारिक साइट पर विजिट कर आवेदन कर सकते है, आवेदन प्रक्रिया 1 जनवरी 2024 से शुरू हो गई है। इन पदों के लिए 5वीं, 8वीं और 10वीं पास कैंडिडेट्स भी अप्लाई कर सकते है।छत्तीसगढ़ पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती
CG Constable Bharti 2024:इच्छुक उम्मीदवार इन पदों से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट cgpolice.gov.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते ही। इस पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2024 तय की गई है। आवेदन करने वाले आवेदक की आयु सीमा लगभग 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 28 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। साथ आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमों के अनुसार विशेष छूट दी जाएगी।छत्तीसगढ़ पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती
कैटेगरीवाइज रिक्तियों का विवरण
CG Constable Bharti 2024:छत्तीसगढ़ पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के तहत 5967 रिक्तियों को भरा जाना है। कैटेगरीवाइज रिक्तियों का विवरण आप नीचे देख सकते हैं-
सामान्य:- 2291 पद
ओबीसी:- 765 पद
एससी:- 562 पद
एसटी:- 2349 पद
CG Police Constable शैक्षणिक योग्यता
सीजी पुलिस कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता के रूप में उम्मीदवारों को 10वीं पास (एसटी के लिए 8वीं पास और नक्सली क्षेत्रों के लिए 5वीं पास) होना जरूरी है।CG Constable Bharti 2024
CG Police Bharti आवेदन शुल्क
सीजी पुलिस कॉन्स्टेबल पदों पर आवेदन करते समय सामान्य/ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 200 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि एससी/एसटी कैटेगरी के लिए आवेदन शुल्क 125 रुपये देना होगा।CG Constable Bharti 2024
CG Police Constable वेतन
सीजी पुलिस कॉन्स्टेबल पदों पर चयनित उम्मीदवारों को (लेवल-4 वेतन मैट्रिक्स) 19500 से 62000 रुपये तक वेतन दिया जाएगा।CG Constable Bharti 2024
ये भी पढ़े :-



















