थ्रेशर मशीन की चपेट में आया 6 वर्षीय बालक घायल

NCG NEWS DESK BASANA :-
बसना थाना क्षेत्र के ग्राम तरेकेला में थ्रेशर मशीन की चपेट में आने से 6 वर्षीय बालक घायल हो गया. पुलिस ने आरोपी थ्रेशर मशीन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 26 दिसंबर को शाम करीब 4 बजे ग्राम तरेकेला निवासी पुनित राम जांगडे के 6 वर्षीय नाती को गांव का घनश्याम जाटवर अपने धान थ्रेशर मशीन से कचरा साफ करने कहा. सफाई करते समय साहिल थ्रेशर मशीन की चपेट में आ गया. हादसे में बालक के दाहिना हाथ, हथेली व सीने में गंभीर चोट आई है.
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी चालक घनश्याम जाटवर के खिलाफ 336-IPC, 337-IPC के तहत केस दर्ज कर लिया है.
ये भी पढ़े :-
पत्नी की गैर मौजूदगी में अकेलेपन का फायदा उठाकर, जीजा ने साली का किया रेप
धूम एक्टर उदय चोपड़ा ने नरगिस फाखरी से तोड़ी शादी, अब 10 साल से हैं फिल्मों से गायब



















