LIVE UPDATE
भारत

अवैध उत्खनन माफियाओं ने वन विभाग की टीम पर किया हमला

NCG NEWS DESK Madhya Pradesh ;-

जिले में अवैध उत्खनन माफियाओं ने वन विभाग की टीम  पर हमला कर दिया। इस हमले से डिप्टी रेंजर घायल हो गये हैं। माफियाओं ने यह हमला तब किया जब डिप्टी रेंजर की अगुवाई में यहां पर खदानों के रास्ते बंद को बंद कराया जा रहा था।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

मिल रही जानकारी के अनुसार हमला करने वाले आरोपियों की संख्या उस दौरान करीब 40 की संख्या तक थी। जब खदानों के रास्ते बंद करने का काम किया जा रहा था। तभी इन माफियाओं को इस कार्रवाई की भनक लग गई। घटना स्थल पर पहुंच कर आरोपियों ने वन विभाग की टीम पर ही हमला बोल दिया।

हॉकी, डंडे से हमला

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि माफियाओं के  हमले से डिप्टी रेंजर लाल सिंह पूर्वी को गंभीर रूप चोट आई है। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गए है। टीम के सदस्यों ने घायल रेंजर को तत्काल ही जिला अस्पताल पहुंचाया है। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार जिले में रिजर्व फॉरेस्ट में हकीम खेड़ी पर शनिवार की दोपहर डिप्टी रेंजर लाल सिंह पूर्वी, डिप्टी रेंजर मोती सिंह यादव, वनपाल राधा सोलंकी, वनरक्षक रूप सिंह यादव, अवैध उत्खनन की खदानों के रास्ते बंद कर रहे थे। इस घटना की जानकारी मिलने पर करीब 40 की संख्या में हमलावर पहुंचे और हॉकी, डंडे से वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया। हमलावारों में यहां के प्रधानपति का नाम भी सामने आ रहा है। माना जा रहा है कि जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की हिरासत में होंगे।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE