PSC की अनोखी सूची: शर्मा चतुर्वेदी और परमार बने SC, अग्रवाल बने OBC

PSC की अनोखी सूची: शर्मा चतुर्वेदी और परमार बने SC, अग्रवाल बने OBC
NCG News desk Raipur:-
रायपुर। PSC की अनोखी सूची: विवादो में रहने वाले छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग का दामन सिविल जज भर्ती परीक्षा में नहीं बच पाया। हालांकि इस बार विवाद अनोखे तरीके का है। पीएससी ने जिस चयन सूची को कुछ दिनों पहले जारी की थी। अब वह चयन सूची नामों के आगे उल्लेखित जाति को लेकर वायरल हो रही है। दरअसल इस चयन सूची में शर्मा, चतुर्वेदी और उपजाति अर्थात सरनेम वाले कैंडिडेट्स के नाम के आगे एससी लिखा हुआ है। वहीं अग्रवाल नाम वाले अभ्यर्थियों को ओबीसी कैटेगरी में रख दिया गया है।
पीएससी ने कहा, जांच प्रारंभ से ही
PSC की अनोखी सूची:वही पीएससी ने इसे पूरी तरह से सही ठहराया है। पीएससी के एक उच्च अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जो भी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होते हैं उनकी जाति सहित अन्य तरह की जांच प्रारंभिक परीक्षा के दौरान ही कर ली जाती है। लिस्ट में जिस अभ्यर्थी के नाम के आगे जिस जाति का जिक्र है वह सही है। यदि किसी को कोई आपत्ति है तो वह आरटीआई लगा सकते है आयोग द्वारा पूरी जानकारी विस्तारपूर्वक तथ्यों के साथ दी जाएगी। वायरल सूची के अनुसार, पंकज शर्मा सार्विका चतुर्वेदी और रमा परकार को एससी वर्ग में रखा गया है। वहीं पूजा अग्रवाल को ओबीसी कैटेगरी में रखा गया है, जबकि उक्त उपजातियां सामान्य वर्ग के अंतर्गत गिनी जाती है। इसी वजह से सूची वायरल हो गई और लोग वायरल सूची पर सवाल उठने लगे।
ऐसी स्थिति दो वजहों से निर्मित होती है
PSC की अनोखी सूची:पीएससी के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि ऐसी स्थिति दो वजहो से निर्मित होती है। प्रथम यदि किसी महिला द्वारा दूसरे जाति में विवाह किया जाता है तो वह अपने सरनेम में अपने पति का सरनेम लिख सकती है। द्वितीय स्थिति दूसरे राज्य के प्रतिभागी के कारण निर्मित होती है। कई जातिया ऐसी है, जो हमारे राज्य में सामान्य में आती है लेकिन दूसरे राज्य में उन्ही जाति को अन्य वर्ग में रखा जाता है। ऐसे में उस राज्य द्वारा प्रदाय किए गए जाति प्रमाण पत्र के आधार पर ही अभ्यर्थी की जाति तय होती है।
और पढ़ें:-
- CG PSC फर्जीवाडा: महिला एवं बाल विकास में पर्यवेक्षक के पद पर जॉब लगवाने के नाम पर 7 लाख की ठगी
- छत्तीसगढ़ में परिवर्तन तय, भाजपा सरकार बनते ही PSC मामले के दोषियों पर होगी कार्रवाई
- CGPSC गड़बड़ी मामले में हाईकोर्ट सख्त… नोटिस जारी कर मांगा जवाब
- PSC घोटाले के विरोध में हो रहे प्रदर्शन में शामिल होने रायपुर पहुंचे तेजस्वी सूर्या, कहा- ये छत्तीसगढ़ के युवाओं के साथ अन्याय
- CG PSC फर्जीवाडा: महिला एवं बाल विकास में पर्यवेक्षक के पद पर जॉब लगवाने के नाम पर 7 लाख की ठगी




















