अजीबो-गरीब घटना रनवे पर, इंडिगो की फ्लाइट 12 घंटे लेट, विमान के पास रनवे पर डिनर करने लगे यात्री, वायरल वीडियो देख चौंक गये सब

NCG News desk :-
अजीबो-गरीब घटना रनवे पर :इंडिगो की गोवा-दिल्ली फ्लाइट को 12 घंटे की देरी से रवाना करने का मामला उस वक्त तूल पकड़ने लगा है.जब एक चौंकाने देने वाली वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हुई. रनवे पर डिनर करने लगे यात्री

रनवे पर से कुछ यात्रियों का वीडियो वायरल हो रहा है, जहां वे रनवे पर ही बैठकर खाना खाते नजर आ रहे हैं. वीडियो के अनुसार, ये यात्री मुंबई जाने के लिए इस फ्लाइट में सवार थे, लेकिन फ्लाइट के पहले ही गोवा एयरपोर्ट पर फंस गए.लगातार 12 घंटे के इंतजार के बाद भी जब फ्लाइट रवाना नहीं हुई तो यात्रियों ने हताश होकर रनवे पर ही खाना खाने का मन बना लिया. रनवे पर डिनर करने लगे यात्री
passengers of IndiGo Goa-Delhi who after 12 hours delayed flight got diverted to Mumbai having dinner just next to indigo plane pic.twitter.com/jGL3N82LNS
— JΛYΣƧΉ (@baldwhiner) January 15, 2024
अजीबो-गरीब घटना रनवे पर :वीडियो में दिखा रहा है कि यात्रियों ने रनवे के किनारे ही जमीन पर भोजन करने का इंतजाम किया हुआ है. कुछ लोग बैठे-बैठे पैकेट से खाना खा रहे हैं, तो कुछ खड़े होकर बातचीत करते हुए डिनर कर रहे हैं. वहीं, पास में ही इंडिगो का विमान खड़ा हुआ नजर आ रहा है. रनवे पर डिनर करने लगे यात्री
और पढ़े :-
- हवाई सफर बना हेडेक! फ्लाइट के टॉयलेट में फंसा यात्री, दरवाजा तोड़कर निकाला गया यात्री को बाहर
- फ्लाइट में महिला की मौत, मचा हड़कंप; वाराणसी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग
- फ्लाइट में बिगड़ी शख्स की तबियत, इमरजेंसी लैंडिंग के बावजूद नहीं बच सकी जान
- कोहरे का कहर : एयरपोर्ट पर 30 से ज्यादा फ्लाइट लेट, विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम
- परफ्यूम नहीं लगाएंगे पायलट और फ्लाइट क्रू मेंबर्स, DGCA ने पेश किया प्रस्ताव



















