AIIMS में कार्यरत 500 ठेका कर्मचारियों ने किया हड़ताल, आईपीडी और ओपीडी की मिलने वाली सेवाएं ठप

NCG NEWS DESK RAIPUR : –
छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में स्थति अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान AIIMS में नियमित कार्यरत 500 ठेका कर्मचारियों ने अपने काम का बहिष्कार कर हड़ताल पर बैठ गए हैं. इन्होने एम्स के प्रबंधन पर आरोप लगाया है कि वह आउटसोर्सिंग कंपनी के माध्यम से पिछले 10 -10 साल से यहां नौकरी कर रहे है. लेकिन अब अकारण ही उन्हें आज नौकरी से हटाया जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक आउटसोर्सिंग पर काम कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि, रायपुर के एम्स द्वारा मिशन रिकूटमेंट के तहत जिन पदों पर आऊटसोर्स कर्मचारी हैं|
उन्हें उनके ही पदों के लिए नियमित भर्ती की गई है। इसके साथ ही एम्स रायपुर के कार्यालय के द्वारा आदेश जारी किया गया है कि, जिसमें नियमित काम कर रहे कर्मचारियों की नियुक्ति करने के पहले आऊटसोर्स कर्मचारियों की सेवा को बंद करने का आदेश जारी है. वहीं एम्स प्रशासन के द्वारा हमारे सेवाओं और अनुभव को अनदेखा किया जा रहा है.इसके साथ ही कर्मचारियों ने ये भी बता है कि मिशन रिकूटमेंट के तहत एक तरफ रोजगार देने की बात सामने आई है.
आऊटसोर्स कर्मचारी हुए बेरोजगार :
ऐसे में दूसरी ओर एम्स प्रशासन के द्वारा 10 वर्षों से कार्यरत आऊटसोर्स कर्मचारियों को बेरोजगार किया जा रहा है. जिस कारण से हम कर्मचारियों के मन में भय और असंतोष व्याप्त हो रहा है. कि हम अपने परिवार के लोगों का भरण -पोषण कैसे करेंगे. वहीं इन कर्मचारियों ने इस मुद्दे पर एम्स निदेशक से भी बातचीत किया है. लेकिन इस संदर्भ में कर्मचारियों को कोई रास्ता नहीं मिलने पर वह हड़ताल पर बैठ गए है. जिस कारण उन्हें अपने आईपीडी और ओपीडी की मिलने वाली सेवाएं भी अब ठप हो गई हैं. जिसके चलते मरीजों को काफी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है.
ये भी पढ़े :-



















