
NCG NEWS DESK :-
अंगूर स्वाद और सेहत का खजाना माने जाते हैं। रोजाना 1 कटोरी अंगूर खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। लेकिन क्या आपने कभी अंगूरों के बीजों से तैयार तेल के बारे में सुना है? जी हां अंगूरों के बीजों से खास तरह का तेल तैयार किया जाता है, जो स्किन को हेल्द बनाने में मदद करता है।
ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने और हवा में प्रदूषण की वजह से अगर आपकी स्किन डल और बेजान हो गई है तो आपको अपने स्किन केयर रूटीन में अंगूर के बीजों का तेल जरूर शामिल करना चाहिए। आज इस लेख में हम आपको त्वचा पर अंगूर के बीजों का तेल कैसे लगाया जा सकता है और इससे स्किन को क्या फायदे होने वाले हैं इसके बारे में बताएंगे।
एक्ने को करता है ठीक
अंगूर के बीजों के तेल में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो स्किन पर पैदा होने वाले कीटाणुओं को खत्म करते है। इससे एक्ने और एक्ने के दाग-धब्बों से छुटकारा मिलता है। रोजाना चेहरे पर अंगूर के बीजों का तेल लगाने से पोर्स सही तरीके से खुलते हैं और उनकी सफाई होती है, जिससे एक्ने की समस्या से छुटकारा मिलता है।
त्वचा को बनाता है मुलायम
अंगूर के बीजों के तेल में विटामिन ई और विटामिन सी पाया जाता है, जो स्किन को मुलायम बनाने में मदद करता है। सर्दी के मौसम में जिन लोगों को ड्राई स्किन की समस्या होती है उन्हें अंगूर के बीजों का तेल जरूर ट्राई करना चाहिए।
रंगत को निखारने में मददगार
अंगूर के बीजों के तेल में प्रोएन्थोसाइनिडिन नामक तत्व पाया जाता है। प्रोएन्थोसाइनिडिन एक एंटीऑक्सीडेंट तत्व है जो आपकी त्वचा की रंगत को निखारने में मदद कर सकता है। इतना ही नहीं अंगूर के बीजों का तेल चेहरे पर लगाने से हाइपरपिग्मेंटेशन और मेलास्मा के लक्षणों को भी कम करने में मदद मिलती है।
सूरज की किरणों से करता है बचाव
अंगूर के तेल में एंटीऑक्सीडेंट हमारी त्वचा को सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से बचा सकते हैं। सर्दी और गर्मी के मौसम में घर से बाहर निकलने से पहले आप अंगूर के बीजों का तेल चेहरे पर लगा सकते हैं और अपनी त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचा सकते हैं। साथ ही, अंगूर के बीजों का तेल स्किन पर होने वाले सनटैन को भी ठीक करने में मदद करता है। त्वचा पर अंगूर के बीजों का तेल कैसे लगाएं-
- अंगूरों के बीजों का तेल आप सीरम की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।
- रात को सोने से पहले अंगूर के बीजों का तेल त्वचा पर 2 से 4 बूंद लगाएं।
- रात को त्वचा पर अंगूर के बीजों का तेल लगाने से स्किन मुलायम और जवां दिखती है।
- आप चाहें तो अंगूर के बीजों का तेल अपनी मॉइश्चराइजिंग क्रीम में भी मिला सकते हैं।
- नोटः तेल इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।



















