झलमला में यात्री बस पलटी, ड्राइवर कंडक्टर समेत 25 यात्री घायल

NCG NEWS DESK KAVRDHA :-
कवर्धा के झलमला जोड़ी घाट में भोरमदेव ट्रेवल्स की बस पलट गई. भोरमदेव ट्रेवल्स की बस सुबह 09 बजे रेंगाखार से कवर्धा जा रही थी.इसी दौरान जोड़ी घाट के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई. दुर्घटना के बाद बस में बैठे महिला और बच्चों की चीख-पुकार निकलने लगी. बस हादसा जिस जगह पर हुआ वहां से थोड़ी ही दूर पर गहरी खाई है.जिसमें बस जाने से बच गई.नहीं तो एक बड़ी अनहोनी हो सकती थी.
पुलिस को जैसे ही बस हादसे की सूचना मिली टीम फौरन घटना स्थल पर पहुंची.इसके बाद एम्बुलेंस और पुलिस वाहन की सहायता से घायलों झलमला समुदायिक स्वस्थ्य के और रेंगाखार स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है.
”सुबह लगभग सवा नौ बजे झलमला पुलिस को सूचना मिली कि जोड़ी घाट के पास बस पलट गई है.बस सवार लोग घायल अवस्था में पड़े हुए हैं. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम फौरन घटना स्थल के लिए रवाना हुई. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है.
कैसे हुई घटना ?: बताया जा रहा है कि भोरमदेव ट्रेवल्स की यात्री बस CG 09 0322 रेंगाखार से 50 सवारी लेकर चिल्फी होते हुए कवर्धा के लिए निकली थी.इसी दौरान बस जोड़ी घाट के पास अनियंत्रित होकर पलट गई. बस हादसे में ड्राइवर कंडक्टर समेत 25 यात्री घायल हुए हैं. घायलों में महिलाएं और बच्चों की संख्या ज्यादा है.
ये भी पढ़े :-
- Chhattisgarh Budget Session 2024: धान के मुद्दे पर विपक्ष ने सरकार को घेरा, व्यापक गड़बड़ी के लगाए आरोप
- Railway में नौकरी दिलाने के नाम पर 300 उम्मीदवारों से 21 करोड़ रुपए की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
- Lok Sabha Chunav ; चुनाव-प्रचार में बच्चों को नहीं कर पाएंगे इस्तेमाल, चुनाव आयोग का राजनीतिक दलों को सख्त निर्देश



















