मस्जिद की बाउंड्री वॉल पर चला बुलडोजर,जानें पूरा मामला

NCG NEWS DESK Kawardha :-
छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा के गृह नगर कवर्धा में अवैध कब्जों पर आज कार्रवाई की गई। इसके तहत कई अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाए गए। इसी बीच एक मस्जिद के बाउंड्री वॉल को भी बुलडोजर से गिरा दिया गया। वहीं अब इसके बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल है। वहीं इस पूरे मामले में एक एंगल ये भी सामने आ रहा है कि खुद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस बाउंड्री वॉल के लिए विधायक निधि से राशि जारी की थी।

47 दुकानों पर भी चला बुलडोजर
दरअसल, कवर्धा शहर के भोजली तालाब के पास अंजुमन जमात खाना की बाउंड्री वॉल समेत अन्य लोगों के 47 दुकानों पर प्रशासन का बुलडोजर चला है। यह कार्रवाई नगर पालिका और राजस्व विभाग के टीम ने की है। हालांकि प्रशासन का कहना है कि यहां की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किया गया था, इसलिए इसपर बुलडोजर की कार्रवाई की गई है और अवैध कब्जा से जमीन को मुक्त कराया गया है।
वहीं मस्जिद के बाउंड्री वॉल पर बुलडोजर चलाए जाने के बाद मुस्लिम पक्ष में काफी नाराजगी देखी जा रही है। मस्जिद की बाउंड्री वॉल गिराए जाने के बाद मुस्लिम पक्ष के मुअत्तली ने कहा हमने किसी भी तरह का कब्जा नहीं किया है। उन्होंने बताया कि इस बाउंड्री वॉल को विधायक निधि से बनाया गया था, जिसकी एजेंसी खुद नगर पालिका थी। अब अवैध अतिक्रमण कह कर तोड़ दिया गया है।

पूर्व सीएम ने विधायक निधि से दी थी राशि
बता दें कि कवर्धा शहर में मस्जिद की बाउंड्री वॉल निर्माण के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 10 लाख रुपए की राशि विधायक ने निधि से दी थी, जिसकी एजेंसी खुद नगर पालिका बनी और बाकायदा इसका टेंडर हुआ। इस पूरी प्रक्रिया के बाद बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया गया था।
इस पूरे मामले को लेकर जब पत्रकारों ने नगर पालिका कवर्धा के सीएमओ नरेश कुमार वर्मा से पूछताछ की तो उन्होंने इस मामले से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि पहले सीमांकन नहीं हुआ था। अभी जब सीमांकन हुआ तो पता चला कि अवैध कब्जा है, इसलिए अतिक्रमण मुक्त कराया गया है।
ये भी पढ़े :-
- INDIAN RAILWAY : ट्रेन के AC कोच में एक लाख से अधिक के नल-टोटी चोरी
- पुलिस अधिकारी से 90 लाख की ठगी, आरोपी महिला समेत 4 लोग गिरफ्तार
- ट्रक पर शराब की खेप : कुरकुरे और चिप्स के पीछे छिपाया था लाखों का विदेशी शराब, आरोपी गिरफ्तार
Read More:
- Ambikapur Murder Case: गैंती से ताबड़तोड़ वार कर पड़ोसी को उतारा मौत के घाट, मर्डर के बाद बोला- ‘अब जेल जाऊंगा’
- Raigarh Viral Video: युवती ने कॉलेज प्रोफेसर को जड़े थप्पड़, लगाया अश्लील मैसेज भेजने का गंभीर आरोप!
- Ram Mandir Donation Scam: कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत का केंद्र पर बड़ा आरोप, बोले- ‘सरकार के संरक्षण में हुई चंदा चोरी’








