LIVE UPDATE
कवर्धाहमर छत्तीसगढ़

मस्जिद की बाउंड्री वॉल पर चला बुलडोजर,जानें पूरा मामला

NCG NEWS DESK Kawardha :-

छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा के गृह नगर कवर्धा में अवैध कब्जों पर आज कार्रवाई की गई। इसके तहत कई अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाए गए। इसी बीच एक मस्जिद के बाउंड्री वॉल को भी बुलडोजर से गिरा दिया गया। वहीं अब इसके बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल है। वहीं इस पूरे मामले में एक एंगल ये भी सामने आ रहा है कि खुद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस बाउंड्री वॉल के लिए विधायक निधि से राशि जारी की थी।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
दुर्जनपुर के पास ज्वेलर्स से 15 किलो चांदी, सोना और नकदी की लूट
दुर्जनपुर के पास ज्वेलर्स से 15 किलो चांदी, सोना और नकदी की लूट
October 28, 2026
कबीरधाम के तरेगांव जंगल थाना क्षेत्र में दुर्जनपुर के पास सोना-चांदी व्यवसायी से मारपीट कर 15 किलो चांदी, सोना और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

47 दुकानों पर भी चला बुलडोजर

दरअसल, कवर्धा शहर के भोजली तालाब के पास अंजुमन जमात खाना की बाउंड्री वॉल समेत अन्य लोगों के 47 दुकानों पर प्रशासन का बुलडोजर चला है। यह कार्रवाई नगर पालिका और राजस्व विभाग के टीम ने की है। हालांकि प्रशासन का कहना है कि यहां की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किया गया था, इसलिए इसपर बुलडोजर की कार्रवाई की गई है और अवैध कब्जा से जमीन को मुक्त कराया गया है।

वहीं मस्जिद के बाउंड्री वॉल पर बुलडोजर चलाए जाने के बाद मुस्लिम पक्ष में काफी नाराजगी देखी जा रही है। मस्जिद की बाउंड्री वॉल गिराए जाने के बाद मुस्लिम पक्ष के मुअत्तली ने कहा हमने किसी भी तरह का कब्जा नहीं किया है। उन्होंने बताया कि इस बाउंड्री वॉल को विधायक निधि से बनाया गया था, जिसकी एजेंसी खुद नगर पालिका थी। अब अवैध अतिक्रमण कह कर तोड़ दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
कबीरधाम की श्रीबाई बैगा घास से बनाती हैं बीरन आभूषण, कला सीखने अमेरिका से पहुंचे पर्यटक
कबीरधाम की श्रीबाई बैगा घास से बनाती हैं बीरन आभूषण, कला सीखने अमेरिका से पहुंचे पर्यटक
October 29, 2026
कबीरधाम की बैगा शिल्पकार श्रीबाई बैगा घास से बीरन माला और आभूषण बनाती हैं। इस पारंपरिक कला को देखने और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पूर्व सीएम ने विधायक निधि से दी थी राशि

बता दें कि कवर्धा शहर में मस्जिद की बाउंड्री वॉल निर्माण के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 10 लाख रुपए की राशि विधायक ने निधि से दी थी, जिसकी एजेंसी खुद नगर पालिका बनी और बाकायदा इसका टेंडर हुआ। इस पूरी प्रक्रिया के बाद बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया गया था।

इस पूरे मामले को लेकर जब पत्रकारों ने नगर पालिका कवर्धा के सीएमओ नरेश कुमार वर्मा से पूछताछ की तो उन्होंने इस मामले से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि पहले सीमांकन नहीं हुआ था। अभी जब सीमांकन हुआ तो पता चला कि अवैध कब्जा है, इसलिए अतिक्रमण मुक्त कराया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
कवर्धा सोना-चांदी भाव: पुष्य नक्षत्र पर सराफा में रौनक, बाकी बाजार सुस्त
कवर्धा सोना-चांदी भाव: पुष्य नक्षत्र पर सराफा में रौनक, बाकी बाजार सुस्त
November 2, 2026
पुष्य नक्षत्र पर कवर्धा में सोना 3 हजार रुपए और चांदी करीब 10 हजार रुपए सस्ती हुई। सराफा बाजार में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE