बेरोजगार युवाओं को मिलेगी नौकरी, रोजगार कार्यालय में लग रहा जॉब फेयर

NCG NEWS DESK :-
19 फरवरी यानि सोमवार को रायपुर रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर में बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर देने के लिए सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक जॉब फेयर आयोजित किया जा रहा है।
किस प्रकार के रहेंगे जॉब
अनुमानित है की कम से कम 70 से भी अधिक पोस्ट निकले जा रहे है जिसमे रायपुर द्वारा ट्रेनी केन्द्र मैनेजर, मोल्ड ऑपरेटर, क्रेन ऑपरेटर, इलेक्ट्रिशियन, पर्चेस ऑफिसर, नर्सिंग स्टॉफ, फार्मासिस्ट, ड्रेस एवं ऑटो टेक्निशियन आदि जैसे और भी पोस्ट शामिल है।
इस आधार पर होगा युवाओं का चयन
JOB FAIR : युवाओं का 12वीं से पोस्टग्रेजुएट तक , B.S.C नर्सिंग ,आई.टी.आई, डिप्लोमा आदि के लोग योग्य आवेदक है। भर्ती के बाद सैलरी 10 से 45 हज़ार तक मिलेगी।
इन डाक्यूमेंट्स की आवश्यकता
जितने भी लोग इस जॉब फेयर में शामिल होना चाहते है वे अपने बॉयोडाटा/आधार कार्ड, शैक्षणिक (एजुकेशनल डिटेल्स ), तकनीकी योग्यता और एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट(अनुभव प्रमाण-पत्रों) के फोटोकॉपी के साथ बताये गए स्थान पर निर्धारित समय में आ सकते है। अधिक जान करि के लिए जिला रोजगार कार्यलय रायपुर में भी संपर्क कर सकते है।
ये भी पढ़े :-



















