सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया प्रबंधन की प्रताड़ना से तंग आकर बैंक कर्मचारी द्वारा किया गया अनशन

अक्षय साहू/राजनांदगांव:-
NCG News desk Raipur:-
रायपुर। सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया ऑफीसर्स एसोसिएशन एवं छत्तीसगढ़ बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारीयों द्वारा जानकारी प्राप्त हुई है कि सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया रायपुर क्षेत्रीय कार्यालय में अधिकारी कर्मचारियों को परेशान करने की घटनाए दिन-ब-दिन सामने आ रही है। इसी प्रकार की घटना के तहत सेंट्रल बैंक आफ इंडिया सदर बाजार शाखा में पदस्थ प्रधान खजांची शक्ति सिंह ठाकुर को सहायक प्रबंधक के रूप में पदोन्नत होने के बाद दूर दराज क्षेत्र में भेज दिया गया।सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया प्रबंधन की प्रताड़ना।
जबकि शक्ति सिंह ठाकुर द्वारा प्रबंधन को पदोन्नति के पहले ही सूचित कर दिया गया था कि उनकी माता जो कि उन पर आश्रित हैं विगत कई वर्षों से गंभीर रूप से बीमार है, मार्च 2023 में उनकी हृदय की बाईपास सर्जरी हुई है तथा उसके पूर्व से उनका कैंसर का इलाज बाल्को मेडिकल सेंटर एवं एमएमआई नारायणा में चल रहा है। परंतु क्षेत्रीय प्रबंधक शैलेश वर्मा द्वारा शक्ति सिंह ठाकुर के निवेदन को न केवल नजरअंदाज किया गया अपितु अपनी माता के इलाज के लिए छुट्टी लेने पर विगत 9 माह से उनका वेतन भी रोक दिया गया है। शक्ति सिंह ठाकुर द्वारा बार-बार प्रबंधन के समक्ष अपनी माता की स्वास्थ्य व चिकित्सा को लेकर मौखिक तथा लिखित निवेदन किया गया परंतु उनके किसी भी निवेदन पर कोई कार्यवाही नहीं हुई।सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया प्रबंधन की प्रताड़ना।

प्रताड़ना की हद पार करते हुए मुख्य प्रबंधक शशि भूषण शर्मा द्वारा बिना किसी विभागीय ज्ञापन दिए शक्ति सिंह ठाकुर को चार्ज शीट दे दी गई, ज्ञातव्य है कि केंद्र शासन द्वारा ऐसे अधिकारियों अथवा कर्मचारीयों को उनके मूल स्थान से अन्यत्र पदस्थापित करने पर रोक लगाई गई है जो स्वयं विकलांग अथवा गंभीर रूप से बीमार है अथवा उन पर आश्रित परिवार के कोई सदस्य विकलांग अथवा गंभीर रूप से बीमार हो, लेकिन सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया प्रबंधन द्वारा केंद्र सरकार की उक्त नीति का भी उपहास बनाते हुए शक्ति सिंह ठाकुर को चिकित्सा सुविधाहीन डोंगरगांव में पदस्थापना दे दी गई। वही बिना किसी ठोस कारण बहुत से कर्मचारियों को रायपुर अथवा रायपुर के नजदीक पदस्थापित किया गया है। क्षेत्रीय प्रबंधक शैलेश वर्मा तथा मुख्य प्रबंधक शशि भूषण शर्मा द्वारा शक्ति सिंह ठाकुर को जानबूझकर प्रताड़ित किया जा रहा है।सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया प्रबंधन की प्रताड़ना।
चूंकि शक्ति सिंह ठाकुर सेंट्रल बैंक एम्पलाइज यूनियन के प्रदेश महासचिव रहे हैं तथा वर्तमान में सेंट्रल बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी हैं। जिसके चलते कर्मचारियों के हितों के लिए कई बार वे प्रबंधन से सीधी लड़ाई लड़ चुके हैं। जिसके चलते आज प्रबंधन द्वारा उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। क्षेत्रीय कार्यालय, जोनल ऑफिस भोपाल एवं केंद्रीय कार्यालय मुंबई को भी बार-बार शक्ति सिंह ठाकुर द्वारा निवेदन किया गया परंतु उनकी ओर से भी उन्हें कोई राहत नहीं दी गई। सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया प्रबंधन की प्रताड़ना।
विगत 9 माह से वेतन न मिलने तथा अपनी माता के इलाज में असमर्थ होने के चलते उनकी माता की हालत दिन ब दिन बिगड़ती जा रही है। इसलिए शक्ति सिंह ठाकुर द्वारा पूर्वसूचना के बाद दिनांक 22-2-2024 गुरुवार को सुबह 10 बजे से क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर के सामने अनशन किया गया। अनशन पर बैठने के उपरांत क्षेत्रीय प्रबंधक व अन्य पदधिकारियों के जल्द से जल्द समाधान के आश्वासन के बाद फिलहाल अनशन स्थगित कर दिया है। परंतु पक्ष में निर्णय ना आने या देरी होने पीड़ित अधिकारी शक्ति सिंह ठाकुर द्वारा आमरण अनशन किया जाएगा। प्रकरण की जानकारी होते ही कई कर्मचारी व सामाजिक संगठनों द्वारा भी शक्ति सिंह ठाकुर के समर्थन में वृहद आंदोलन करने की बात कही गई है।सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया प्रबंधन की प्रताड़ना।
और पढ़ें:-
- छत्तीसगढ़ में बनेगा सेंट्रल इंडिया का सबसे बड़ा बाजार
- Auto Sweep Facility: कैसे अपने बैंक खाते पर ज्यादा ब्याज कमाएं? आज ही चालू कराए ये सेवा…जानिए विस्तार से
- Online fraud ; बैंक एकाउंट अपडेट करने के लिए आया मैसेज, क्लिक करते ही 2 लाख पार
- बैंक ऑफ बड़ौदा की बड़ी कार्रवाई, 11 AGM समेत 60 कर्मचारी सस्पेंड



















