धमतरी
राजिम कुंभ संगम में डूबने से बच्चे की मौत

NCG NEWS DESK RAJIM :-
राजिम कुंभ कल्प मेला के पहले दिन हादसे की खबर आई है। त्रिवेणी संगम में डूबने से एक 11 साल के बच्चे की मौत हो गई। बालक अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने गए थे।
WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
रिपोर्ट के अनुसार, नवापारा राजिम शहर के सोमवारी बाजार निवासी लक्ष्मण देवांगन का पुत्र अपने दोस्तों के साथ त्रिवेणी संगम महानदी में नहाने गए थे। बताया जा रहा है कि नहाते वक्त बालक गहराई में चला गया। डूबने के बाद उसकी मौत हो गई।
मृतक के परिजन को घटना के बारे में पता चलने पर बालक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवापारा लाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्रारंभिक कार्रवाई की। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
ये भी पढ़े :-
- ‘गांव में जीरो शहर में हीरो’ फिल्म के अभिनेता मनोज राजपूत पर दुष्कर्म और अप्राकृतिक यौनाचार का केस दर्ज
- TMC नेता के घर पर हमला,गुस्साए लोगों ने चप्पलों से पीटा,महिलाओं ने भूमि अतिक्रमण और यौन उत्पीड़न का लगा आरोप
- ED Raid : जिम संचालक के कई ठिकानों पर की ED टीम की दबिश, पैसे के लेनदेन सहित कई अन्य मामले पर जांच जारी



















