
NCG News desk Bilaspur:-
बिलासपुर। जिले के सरकंडा क्षेत्र में एक ड्राइवर की बेटे की फावड़ा एवं डंडा से पीटपीट कर निर्मम हत्या करने के मामले में मृतक के पिता धनीराम उपाध्याय ने फोन पर गृह मंत्री न्याय की गुहार लगाई हैl धनीराम ने अपराधियों के अवैध मकान पर बुलडोजर चलाने की मांग की हैl जिस पर डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा ने पीड़ित परिजनों को आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दे दिया हैl आरोपियों के घर बुलडोजर चलाने पिता ने की मांगl
और पढ़े :- पटवारी द्वारा मानसिक रुप से प्रताड़ित किसान ने कलेक्टर से की इच्छामृत्यु की मांग

आपको बता दें कि बीते बुधवार को bilaspur जिले के सरकंडा क्षेत्र की खमतराई में मामूली बात पर विवाद हो गया था l घटना में पंकज उपाध्याय और उसके दोस्त कल्लू पर 5 से ज्यादा हमलावरों ने ताबतोड़ फावड़ा और डंडे से हमला किया था l जिसमें पंकज उपाध्याय की घटना स्थल पर मौत हो गई थी l वहीं दूसरे घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया l इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था l मामले में पुलिस ने नाबालिक और महिला समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है l आरोपियों के घर बुलडोजर चलाने पिता ने की मांग l



















