मरवाही वन मंडल में फर्जी प्रमोशन का खेल, कार्यवाही करने में रुचि नहीं दिखा रहे उच्च अधिकारी, क्या कार्यवाही नहीं करने के लिए दिया होगा लाखो रूपये?

हाय हाय क्या ये मज़बूरी….
बाप बड़ा न भैया सबसे बड़ा रूपइया….

NCG News desk Gaurela-Pendra-Marwahi:-
गौरेला-पेंड्रा- मरवाही l छत्तीसगढ़ वन विभाग का सबसे भ्रष्ट वनमण्डल इन दिनों फर्जी प्रमोशन को लेकर इन दिनों काफी सुर्खियो में है l मरवाही वन मंडल परिक्षेत्रो में निर्माण कार्य को लेकर भ्रष्टाचार तो आम बात थी l अब भ्रष्टाचार में दोषी कर्मचारियों का फर्जी तरीके से प्रमोशन कर मंडल के अधिकारी नया कीर्तिमान स्थापित करने में लगे हुए हैl मरवाही वन मंडल में फर्जी प्रमोशन का खेल, कार्यवाही करने में रुचि नहीं दिखा रहे उच्च अधिकारी, क्या कार्यवाही नहीं करने के लिए दिया होगा लाखो रूपये?


दरअसल पूरा मामला मरवाही वन मंडल का है जहा मरवाही वन मंडल में पदस्थ चार कर्मचारी संतोष कुमार पांडे, मनोज कुमार शर्मा, कृष्ण कुमार दुबे, राम दत्त साहू ,जिनके द्वारा पूर्व में डब्लूबीएम सड़क में जमकर घोटाला किया गया था l जिसमे जांच उपरांत सभी कर्मचारी दोषी पाए गये थे, उसके बाद भी दस्तावेजों में कूट रचना करते हुए इन सभी लोगो का फर्जी तरीके से आपसी लेनदेन कर प्रमोशन करवाया गया है l


उक्त मामले में दोषी कर्मचारियों के प्रमोशन को निरस्त करने की मांग को लेकर मुख्य वन संरक्षक (सीसीएफ) बिलासपुर को ज्ञापन सौंपा जा चुका है, लेकिन उसके बाद भी मरवाही वन मंडल के अधिकारी सभी दोषी कर्मचारियों को संरक्षण देने में लगे हुए है l मुख्य वन संरक्षक को सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया है,कि आपके द्वारा आपके आदेश क्रमांक /स्था./240/2022/बिलासपुर /दिनांक 29.08.2022 एवं आदेश क्रमांक /स्था./181/2022/बिलासपुर/दिनांक 08.07.2022 को पदोन्नत हुये कर्मचारी संतोष कुमार पाण्डेय, मनोज शर्मा जो कि, स्थापना शाखा प्रभारी द्वारा आपको गलत जानकारी देकर इन दो कर्मचारियों का फर्जी तरीके से प्रमोशन करवाया गया है। आपके आदेश पर स्पष्ट रूप से लिखा गया है यदि पदोन्नत वनरक्षक के विरुद्ध यदि कोई विभागीय जांच / दण्डाविधि/लोकायोग प्रकरण चालू/प्रस्तावित अथवा लंबित हो तो उन्हें पदोन्नति पर भारमुक्त/कार्यग्रहण न करते हुये इस कार्यालय को तत्काल अवगत् कराया जावे। लेकिन प्रभारी स्टेनो पुरूषोत्तम लाल कश्यप एवं स्थापना शाखा प्रभारी इन दो पदोन्नत कर्मचारियों से आपसी लेनदेन कर आपको गलत जानकारी देकर पदोन्नति करवाया गया है।मरवाही वन मंडल में फर्जी प्रमोशन का खेल, कार्यवाही करने में रुचि नहीं दिखा रहे उच्च अधिकारी, क्या कार्यवाही नहीं करने के लिए दिया होगा लाखो रूपये?
वनरक्षक रहते हुये संतोष कुमार पाण्डेय एवं मनोज शर्मा के खिलाफ शिकायत में, कलेक्टर महोदया जिला-गौरेला-पेंड्रा-मरवाही द्वारा शिकायतकर्ता पुष्पराज सिन्हा की उपस्थिति में मड़ना डिपो में हुये डब्ल्यू.बी.एम. निर्माण कार्य मामले में उक्त लोग दोषी पाया गये थे जो कि, दिनांक 21.02.2022 को हुई थी। लेकिन आपके द्वारा दिनांक 29.08.2022 एवं 28.07.2022 को पदोन्नति के लिए आदेशित किया गया जबकि, आपके द्वारा यह आदेश इनके दोषी साबित होने के कुछ माह पूर्व किया गया था जो कि, नियम विरूद्ध है। अत: श्रीमान् जी आपसे निवेदन है कि, आपको गलत तरीके से जानकारी प्रदाय कराने वाले प्रभारी स्टेनो पुरुषोत्तम लाल कश्यप एवं मरवाही वनमण्डल स्थापना प्रभारी के उपर उचित जांच करने की कृपा करें। साथ ही जांच में मुझे भी सम्मिलित करने की दया करें। एवं पदोन्नत हुये कर्मचारियों को वापस वनरक्षक के पद पर पदस्थ करने की कृपा करें।मरवाही वन मंडल में फर्जी प्रमोशन का खेल, कार्यवाही करने में रुचि नहीं दिखा रहे उच्च अधिकारी, क्या कार्यवाही नहीं करने के लिए दिया होगा लाखो रूपये?
अब देखना दिलचस्प होगा कि इस फर्जी प्रमोशन के खेल में कब और क्या कार्यवाही होती है? या पुनः आपसी लेनदेन कर मामले को दबा दिया जायेगा?
क्या विभागीय उच्च अधिकारी भी इस मामले पर अपनी मौन सहमती प्रदान करेंगे?
और पढ़े :-
- रीपा प्रोजेक्ट में फर्जी बिल लगाकर लाखो का घोटाला, गले तक भ्रष्टाचार में डूबे धनौली सचिव और मोहित ट्रेडर्स पर कार्यवाही करने अधिकारीयों के कांप रहे है हाथ
- मोटी कमाई का अड्डा बना BEO कार्यालय, DEO की जांच में वसूली अधिकारी BEO संजीव शुक्ला दोषी, डीपीआई की कार्यप्रणाली में प्रश्नचिन्ह
- Gaurela-Pendra-Marvahi News: डीएफओ पर लगा मानसिक प्रताड़ना का आरोप, मुख्य सचिव के पास लिखित में की गयी शिकायत
- डीडी सिंह पर जल्द कार्रवाई कर सकती है बीजेपी सरकार, मुख्यमंत्री साय से फिर हुई शिकायत
Read More:
- Ambikapur Mayor Audio Viral: वसूली के कथित ऑडियो पर बवाल, जांच की मांग को लेकर SP दफ्तर पहुंचे कांग्रेसी
- छत्तीसगढ़ की सोनेसिली पंचायत ने पेश की बड़ी मिसाल: सरकारी ज़मीन के 126 एकड़ हिस्से को कब्ज़े से मुक्त कराया!
- नीमच की चाय बेचने वाली रेखा नायक ने ईमानदारी की मिसाल पेश की; लाखों रुपये के सोने-चांदी से भरा बैग लौटाया।









