LIVE UPDATE
भारत

दूल्हे की अजब हरकत से भड़की दुल्हन, शादी से किया इनकार, बिना शादी लौटी बारात

NCG NEWS DESK Jharkhand :-

एक बार फिर बारात में दूल्हे की हरकतों ने लोगों को शर्मसार कर दिया। धूमधाम से दुल्हन के घर पहुंची बारात का स्वागत सत्कार हुआ और जयमाल भी हो गई। मंडप में सिंदूर दान का समय आया तो दूल्हा अजब मांग और हरकतें करने लगा। पहले कई चीजों की डिमांड की फिर लाइट बंद कर सिंदूर दान की मांग कर दी। उसकी मांग दुल्हन वालों को ही नहीं बारातियों को भी अजीब लगी। लोगों ने समझाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी तो दुल्हन का मूड उखड़ गया। उसने शादी से इनकार कर दिया। दूल्हे के बाद अब दुल्हन के अड़ने से हड़कंप मच गया। लोगों ने मनाने की कोशिश की नहीं दुल्हन अब शादी को तैयार नहीं हुई। दुल्हन को घऱ वालों को भी साथ मिला। दूल्हा पक्ष से शादी में खर्च हुए 5 लाख 13 हजार रुपए वसूला गया। इसके बाद बारात बिना दुल्हन ही लौट गई। घटना सोनभद्र के सीमावर्ती झारखण्ड के गढ़वा जिले के संगमा ब्लाक के मकरी गांव की है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

थाना क्षेत्र से सटे झारखंड राज्य के गढ़वा जिला के सगमा ब्लॉक के मकरी गांव से बारात भवनाथपुर विधानसभा के एक गांव में आई थी। बुधवार की शाम बारात पहुंची और धूमधाम से द्वारपूजा के बाद जयमाला की रस्म भी पूरी की गई। बरातियों को नाश्ता और भोजन भी कराया गया। जब रात में दूल्हा शादी के मंडप में पहुंचा और शादी की सभी रस्म पूरी होने के बाद दुल्हन की मांग में सिंदूर दान की बारी आई तो दूल्हे ने कभी मोटरसाइकिल तो कभी चार चक्का गाड़ी मांगने लगा। कभी सोने की चेन व अंगूठी की मांग की। लोगों ने समझाया तो दूल्हा लाइट बंद करने के बाद सिंदूर दान की बात करने लगा।

दूल्हे की हरकत देख दुल्हन अचंभित रह गई। विवाह मंडप में ही शादी करने से इनकार कर दिया। दोनों पक्षों ने दुल्हन को समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ कि लड़की पक्ष ने शादी में पांच लाख 13 हजार रुपए खर्च किया है। वर पक्ष यह धनराशि लौटाए तब दूल्हे और उसके परिजनों को वापस जाने दिया जाएगा। दूल्हा पक्ष ने रात में ही पैसे का इंतजाम कर लड़की पक्ष को पांच लाख 13 हजार रुपये लौटाया। इसके बाद पूरी बारात बगैर दुल्हन ही वापस लौट गई।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE