LIVE UPDATE
स्वास्थ्य

Arbi Leaves Benefits: सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं अरबी के पत्ते

NCG NEWS DESK Leaves Benefits :-

अरबी की सब्जी कई लोगों को बहुत पसंद होती है। यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद मानी जाती है। इस सब्जी को बनाने के कई तरीके हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं, अरबी की तरह इसके पत्ते भी स्वाद से भरपूर होते हैं। इन पत्तों से स्वादिष्ट पकोड़े, साग, सब्जी आदि कई डिशेज बनाई जाती हैं। ये पत्ते न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाते हैं बल्कि शरीर को कई रोगों से भी बचाते हैं। अरबी के पत्तों में आयरन, विटामिन-सी और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपको स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं, इन पत्तों के फायदों के बारे में।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

दिल के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है

अरबी के पत्ते गहरे पत्ते वाली सब्जियों की श्रेणी में आते हैं, जिसका नियमित सेवन हृदय रोग के जोखिम को कम कम करती है। ये आहार नाइट्रेट का एक अच्छा स्रोत हैं जो कि ब्लड प्रेशर को कम करता है। इसके अलावा, ये पत्ते फोलेट से भी भरपूर है जो कि ब्लड वेसेल्स को अंदर से हल्दी रखने और खास कर कि आर्टरी के ब्लड सर्कुलेशन को सही करने में मदद करते हैं।

वजन घटाने में मददगार

अरबी के पत्तों मेंकैलोरी की मात्रा कम होती है जो इसे उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो कि कम कैलीरो वाले फूड्स का सेवन करना चाहते हैं। दरअसल, एक कप अरबी की पत्तियां शरीर में केवल 25 कैलोरी जोड़ती हैं। इसके अलावा, अरबी के पत्ते एक फाइबर हैं जो हमें लंबे समय तक भरा रखते हैं और भोजन के सेवन की लालसा को कम करते हैं।

आंखों के लिए फायदेमंद

आंखो के लिए अरबी के पत्ते कई तरह से फायदेमंद हैं। इन पत्तों में बीटा-कैरोटीन पाया जाता है, जो शरीर में विटामिन-ए के रूप में बदल जाता है। इसे खाने से आप बढ़ती उम्र के साथ होनी वाली समस्याओं से बच सकते हैं। इसके अलावा इसे एंटीऑक्सीडेंट आंखों को फ्री रेडिकल्स के कारण होने वाले नुकसानों से बचाते हैं।

हाई बीपी में फायदेमंद

हाई बीपी की समस्या वाले लोगों के लिए अरबी के पत्ते बहुत फायदेमंद है। दरअसल, इन पत्तों में कई एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो कि कोलेस्ट्रोल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। इसके अलावा, अरबी के सूखे पत्ते के चूर्ण का सेवन लिपिड को कम करने में मदद करता है। इस तरह ये कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करने में मदद करता है और हाई बीपी में फायदेमंद।

फाइबर से है भरपूर

अरबी के पत्ते में फाइबर होता है जो कि पाचन तंत्र को ठीक रखने में मददगार है। ये मेटाबोलिज्म को सही करता है खाना पचाने में मदद करता है। इसके अलावा ये फाइबर कब्ज की समस्या को भी कम करने में मददगार है और बॉवेस मूवमेंट को सही करके पेट साफ करता है।

पोषक तत्वों से भरपूर हैं अरबी के पत्ते, जानिए इसे खाने के हैरान करने वाले फायदे

  • हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए रामबाण …
  • इम्युनिटी बढ़ाने में कारगर …
  • बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है …
  • आंखों के लिए फायदेमंद …
  • वजन कम करने में मददगार …
  • लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में सहायक

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE