LIVE UPDATE
लाइफस्टाइल

CG Liquor Scam: शराब घोटाले में अनवर ढेबर समेत दो गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई

NCG NEWS DESK Raipur :-

छत्‍तीसगढ़ में कांग्रेस शासनकाल में कथित तौर पर हुए तीन हजार करोड़ के शराब घोटाला में ईडी की गिरफ्तारी के बाद से जेल बंद अरविंद सिंह को एसीबी ईओडब्लू ने कल शाम फिर से गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है। ईडी की एफआईआर पर एसीबी के द्वारा, इस मामले में पहली गिरफ्तारी है। ब्‍यूरो ने आज इसी मामले में रायपुर के मेयर एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर को गिरफ्तार किया है। ढेबर इसी मामले में पहले भी गिरफ्तार हो चुके हैं। अभी वे जमानत पर थे, लेकिन एसीबी ने आज फिर उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

सूत्रों के अनुसार कुम्हारी टोल प्लॉजा के पास से अनवर ढेबर को गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों के अनुसार अरविन्द सिंह इस घोटाले की अहम कड़ी रहा है। वह रकम कलेक्शन के साथ साथ बोतलों में लगने वाले होलोग्राम युक्त ढक्कन बनाने वाली फर्म का संचालक भी था। वह ईडी की गिरफ्त में आने के बाद से जेल में बंद था। 2 अप्रैल को हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद अरविंद कल शाम जेल से रिहा हुआ था और एसीबी ने जेल से निकलते ही उसे हिरासत में लिया। रात भर पूछताछ के बाद आज दोपहर विशेष न्यायाधीश की कोर्ट में रिमांड लेने आवेदन पेश किया। एसीबी ने अरविन्द सिंह को सात दिन की रिमांड पर मांगा है।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE