LIVE UPDATE
लाइफस्टाइल

राहुल को पीएम बनाने मुंगेरी लाल की तरह सपने देख रही है कांग्रेस : भाजपा

NCG NEWS DESK Raipur :-

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रंजना साहू ने कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी को पीएम बनाने मुंगेरीलाल की तरह सपने देख रही है। हाल ही में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद कांग्रेस नेताओं का मानसिक संतुलन पूरी तरह बिगड़ चुका है। आज कांग्रेसी आसन्न लोकसभा चुनाव में प्रत्यक्ष हार को देखकर उलजुलूल हरकतें और बयानबाजी कर अपनी स्थिति को हास्यास्पद बना रहे हैं। चुनावी सभाओं में उनके बोल बिगड़ रहे है। उनके सपने में मोदी आ रहे हैं और वे भी मान रहे हैं आएगा तो मोदी ही।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

रंजना साहू ने कहा कि पिछले 10 साल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिस तरह से देश को दिशा दी वह भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया ने देखा है। 2014 में सरकार बनीं और पहली पालिर्यामेंट में कहा था कि उनकी सरकार गांव और गरीब के लिए समर्पित होगी। प्रधानमंत्री मोदी ने उस बात को पूरा कर दिखाया है। देश के गरीबों को आवास, शौचालय, शुद्ध पेयजल, सड़क, चिकित्सा, रेल सेवा का विस्तार, सहित जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया।

जनधन योजना, किसानों को सालभर में 6000 रुपए की आर्थिक सहायता, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना आदि योजानाओं का लाभ देशवासियों को मिल रहा है। कोरोना काल में देश ही नहीं बल्कि कई देशों को वैक्सीन देकर लोगों की जान बचा कर मानवता की सेवा की।

ये भी पढ़े ;-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE