LIVE UPDATE
भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना, भ्रष्टाचारियों के खिलाफ हो रही कड़ी कार्रवाई

NCG NEWS DESK  DILHI  :-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान के दौरे  पर पहुंचे। इस दौरान चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। परिवारवाद की राजनीति का मुद्दा उठाते हुए प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर मुनाफा खोजने का आरोप लगाया।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जो लोग हमारा घोर विरोध करते हैं, ये परिवारवाद और भ्रष्टाचार के दलदल में डूबी कांग्रेस जनता के मजबूरियों में मुनाफा खोजती है। मोदी ने कहा कि आज राजस्थान में ही नहीं पूरे देश में भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो रही है इसलिए इंडी गठबंधन के लोग मोदी के खिलाफ एकजूट हो रहे हैं।

सम्मान निधि मिली

प्रधानमंत्री ने कहा कि एक मोदी कह रहा है कि भ्रष्टाचार हटाओं और दूसरी तरफ वो लोग भ्रष्टाचार को बचाओं कह रहे हैं। मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने दलितों, आदिवासियों और महिलाओं को कभी भी अवसर और सम्मान नहीं दिया। बीजेपी ने देश के 50 करोड़ से अधिक गरीबों के जनधन खाते खुलवाए। हमने 11 करोड़ परिवारों के लिए शौचालय बनवाए।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 4 जून को क्या परिणाम होगा वो आज करौली में स्पष्ट दिख रहा है। करौली बता रहा है कि 4 जून 400 पार। उन्होनें कहा कि पूरा राजस्थान बता रहा है कि फिर एक बार मोदी सरकार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने किसानों को उनके हाल पर छोड़ दिया। लेकिन बीजेपी सरकार निरंतर किसानों को समृद्ध बनाने के लिए काम कर रही है। आज देश के 10 करोड़ किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि मिल रही है।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE