LIVE UPDATE
भारत

बीजेपी के संकल्प पत्र पर सियासत, दस सालों से मोदी सरकार जनता को छलने का काम करती आई है: दीपक बैज

NCG NEWS DESK Raipur :-

रविवार को भारतीय जनता पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी किया. बीजेपी के संकल्प पत्र पर अब कांग्रेस ने निशाना साधा है. रायपुर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बीजेपी की घोषणा पत्र ये बताता है कि उसने अपनी हार मान ली है. बैज ने आरोप लगाया कि बीजेपी के घोषणापत्र में युवाओं का कोई जिक्र नहीं है.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

बेरोजगारों को नौकरी देने के लिए कोई प्रावधान नहीं किया है. देश के किसानों को फसल पर एमएसपी देने का कोई प्रावधान नहीं है. बैज ने आरोप लगाया कि जब युवा और किसान का उनके मेनिफेस्टो में कोई जगह नहीं है तो फिर जनता उनको क्यों वोट देगी.

दीपक बैज ने आरोप लगाते हुए कहा कि दस सालों से मोदी सरकार जनता को छलने का काम करती आई है. इस बार देश के युवाओं और किसानों ने सरकार बदलने की ठान ली है. बैज ने कहा कि खुद बीजेपी ने भी अपनी हार मान ली है. शिक्षा, स्वास्थ्य और युवा पर उनके संकल्प पत्र में कोई फोकस नहीं है.

हम महालक्ष्मी योजना के तहत साल में एक लाख महिलाओं को देंगे. किसानों की कर्ज माफी करेंगे. जो मुद्दे हमने देश के सामने रखे हैं उसे पूरा करेंगे. हमारी न्याय की गारंटी पर जनता को भरोसा है.

बीजेपी का घोषणा पत्र हवा हवाई है. 2014 और 2019 में पार्टी ने जो घोषणा पत्र बनाया था उसी को फिर से जनता के सामने पेश कर दिया है. पुराने वादों को तो अभी तक बीजेपी ने पूरा नहीं किया है. जो हालात हैं बीजेपी के उसमें वो 150 सीटों के आस पास सिमट जाएगी. किसी पार्टी के प्रत्याशी को लठैत कहना बिल्कुल गलत है. सीएम को ऐसे बयान से बचना चाहिए. उनके लिए ऐसा बयान देना शोभा नहीं देता.

दीपक बैज के बाद कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के नेता ने भी बीजेपी के आयुष्मान भारत योजना पर निशाना साधा. चिकित्सा प्रकोष्ठ के नेता ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना में पहले से ही पांच लाख रुपए के इलाज का प्रावधान है. सरकार ने फिर से इसमें कुछ नया नहीं किया.

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE