विपक्ष ने राम मंदिर को राजनीतिक हथियार बनाया, अब मंदिर बन गया विरोधियों के हाथ से मुद्दा ही चला गयाः PM मोदी

NCG NEWS DESK New Delhi –
लोकसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक न्यूज एजेंसी को एक साक्षात्कार दिया। साक्षात्कार में पीएम मोदी ने विभिन्न मुद्दों पर बात की। उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय यानि ईडी पर बात करते हुए कहा कि ईडी आज के समय में बेहतरीन काम कर रही हैं। उन्होंने दावा किया कि एजेंसी के 97 फीसदी केस ऐसे लोगों पर हैं, जो राजनीति में शामिल नहीं है। इतना ही नहीं पीएम ने कहा कि ईडी और सीबीआई से जुड़े कोई भी कानून भाजपा के समय में नहीं आए। बल्कि भाजपा सरकार चुनाव आयोग में बदलाव के लिए कानून लाई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मेरे फैसले किसी को डराने के लिए नहीं हैं। उन्होंने कहा कि राम मंदिर उनके (विपक्ष) लिए राजनीतिक हथियार था। अब हुआ क्या..राम मंदिर बन गया। उनके हाथ से मुद्दा निकल गया। मोदी ने कहा कि सब न्यायिक प्रक्रिया से होना था, लेकिन इसमें भी अड़ंगा लगाया गया। बोल रहे थे कि राम मंदिर बन रहा है, तुम्हें मार देंगे। अब राम मंदिर बन गया, उनके हाथ से मुद्दा ही चला गया।
अब वे (विपक्ष) किसी को डरा नहीं पा रहे कि राम मंदिर आ जाएगा, क्योंकि मंदिर तो आ गया। कोई आग नहीं लगी। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन हमारा संकल्प है, कमेटी के पास अच्छे सुझाव आए हैं, अगर हम इसे लागू करा पाते हैं तो देश का बहुत बड़ा लाभ होगा। पीएम मोदी ने कहा कि गर्मी बहुत हैं, मैं सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील करूंगा कि खूद दौड़े, खूब काम करें, लेकिन खूब पानी भी पिएं, मैं सभी मतदाताओं से अपील करूंगा कि गर्मी चाहे जितनी हो, मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें।

ये भी पढ़े :-
- चुनाव कार्य में लापरवाही बरतने वाले 3 अधिकारी-कर्मचारियों को नोटिस, कलेक्टर ने 24 घंटों के अंदर मांगा जवाब
- अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली बेल, 23 अप्रैल तक बढ़ाई गई जेल
- डबल इंजिन की सरकार है तो महादेव ऐप क्यों चल रहा है?, महादेव सट्टा ऐप को चालू रखने के लिए भाजपा ने कितना चंदा लिया : भूपेश बघेल

Read More:
- Ambikapur Mayor Audio Viral: वसूली के कथित ऑडियो पर बवाल, जांच की मांग को लेकर SP दफ्तर पहुंचे कांग्रेसी
- छत्तीसगढ़ की सोनेसिली पंचायत ने पेश की बड़ी मिसाल: सरकारी ज़मीन के 126 एकड़ हिस्से को कब्ज़े से मुक्त कराया!
- नीमच की चाय बेचने वाली रेखा नायक ने ईमानदारी की मिसाल पेश की; लाखों रुपये के सोने-चांदी से भरा बैग लौटाया।









