LIVE UPDATE
राजनांदगांवराजनीति

ग्रामीण पर भड़के बघेल : विधायक के नहीं आने पर सवाल किया तो चिल्लाते हुए बोले- उसकी उससे पूछो

NCG NEWS DESK Rajnandgaon :-

चुनाव परिणाम आने से पहले भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेता लगातार अलग-अलग जिलों का दौरा कर जनता को लुभाने का प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में पूर्व सीएम भूपेश बघेल डोंगरगढ़ के गांव बेलगांव पहुंचे थे। यहां पहुंचते ही उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा, वीडियो में वह ग्रामीणों पर झुंझलाते हुए नजर आए।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
डोंगरगढ़ में सिलेंडरों से गैस निकालने का आरोप, एजेंसी के चार कर्मचारियों पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू
डोंगरगढ़ में सिलेंडरों से गैस निकालने का आरोप, एजेंसी के चार कर्मचारियों पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू
October 23, 2026
डोंगरगढ़ के आदर्श नगर में गैस एजेंसी के चार कर्मचारियों पर सिलेंडर से गैस निकालने का आरोप लगा। जांच में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दरअसल, पूर्व सीएम बघेल डोंगरगढ़ के गांव बेलगांव के दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान ग्रामीणों ने उनसे कहा कि, विधायक हर्षिता बघेल हमारे क्षेत्र में नहीं आती, इतना सुनते ही पूर्व सीएम आग बबूला हो गए और ग्रामीणों पर भड़कते हुए बोले- ‘ओला बुलाए हस ओखर ले बात कर’…यानी उन्होंने कहा कि, उनके बारे में मुझसे क्यों पूछ रहे हो, विधायक को बुलाकर बात करो, मुझे बुलाया था मैं आ गया।

ये खबर भी पढ़ें…
जनजातीय गौरव दिवस के लिए छत्तीसगढ़ भाजपा ने बनाई टीम, नेताम-कश्यप संयोजक
जनजातीय गौरव दिवस के लिए छत्तीसगढ़ भाजपा ने बनाई टीम, नेताम-कश्यप संयोजक
October 27, 2026
छत्तीसगढ़ भाजपा ने जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रमों के लिए संयोजक, सहसंयोजक और सदस्य नियुक्त किए। रामविचार नेताम, केदार कश्यप...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

क्या था पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, डोंगरगढ़ के बेलगांव में सिन्हा समाज के यहां पर भूमि पूजन था। जिसमें कांग्रेस की विधायक हर्षिता बघेल को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया था। लेकिन वह नहीं पहुंची और उनकी जगह पूर्व सीएम भूपेश बघेल पहुंच गए। जिसकी वजह से ग्रामीणों ने उनसे सवाल किया।

ग्रामीणों और पूर्व सीएम के बीच शुरू हो गया था विवाद

ग्रामीणों ने जब पूर्व सीएम बघेल से सवाल किया तो वे खुद भी गुस्से में दिखाई दिए। वीडियो में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि, भूपेश बघेल और ग्रामीणों के बीच किस तरह से विवाद हो रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
दीपावली से पहले मिलावट पर जांच, 15 से ज्यादा सैंपल लैब भेजे
दीपावली से पहले मिलावट पर जांच, 15 से ज्यादा सैंपल लैब भेजे
November 3, 2026
दीपावली से पहले डोंगरगढ़ में खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने मिठाई, रेस्टोरेंट और किराना दुकानों की जांच तेज की। 15...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE