कड़ी सुरक्षा के बाद भी मणिपुर भड़की हिंसा, पोलिंग बूथ में फायरिंग के बाद तोड़ी गईं EVM

NCG NEWS DESK Imphal : –
देशभर में आज लोकसभा चुनाव के लिए प्रथम चरण का मतदान जारी है। इसी बीच मणिपुर में वोटिंग के दौरान हिंसा का मामला सामने आया है। जहां बिष्णुपुर निर्वाचन क्षेत्र में पोलिंग बूथ पर फायरिंग की गई। फायरिंग के बाद गुस्साई भीड़ ने ईवीएम को तोड़ दिया। वहीं फायरिंग में तीन लोग घायल हो गए है।

बता दें कि मणिपुर में दो लोकसभा सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है। इसी बीच कड़ी सुरक्षा के बावजूद बिष्णुपुर जिले के थमनपोकपी केंद्र पर कुछ लोगों द्वारा फायरिंग कर दी गई। जिसके बाद ईवीएम को भी तोड़ दिया गया। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए है।वहीं फयरिंग के बाद आनन-फ़ानन में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
वहीं इम्फाल पूर्व के थोंगजू में एक अन्य मतदान केंद्र पर भी नुकसान हुआ। पुलिस चीजों को बेहतर बनाने और मतदान प्रक्रिया को सुरक्षित रखने के लिए काम कर रही है। बता दें कि आउटर मणिपुर में हिंसा प्रभावित इलाकों में कुछ बूथों पर दूसरे चरण में 26 अप्रैल को भी वोटिंग होगी।

ये भी पढ़े ;-
- RTO का झंझट हुआ खत्म, घर बैठे ऐसे बनवाएं ड्राइविंग लाइसेंस
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कांग्रेस पर करारा प्रहार, नक्सलियों के खात्मा के लिए पहले कांग्रेस का खात्मा जरूरी
- GT vs DC :बैक टू बैक दूसरा मैच जीती दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात को उसके घर पर 6 विकेट से हराया










