LIVE UPDATE
भारत

करोड़ों के चंदे के लालच में BJP ने खतरे में डाल दी सभी की जान: अखिलेश यादव

NCG NEWS DESK :-

कोविशील्ड वैक्सीन के दुष्प्रभाव की बात सामने आने के बाद अब ब्रिटिश दवा कंपनी अस्ट्राजेनेका ने ऐलान किया कि वो अपनी कोविड-19 वैक्सीन ‘कोविशील्ड’ को दुनियाभर से वापस ले रही है. इसे लेकर सपा प्रमुख और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि करोड़ों के चंदे के लालच में भाजपा ने करोड़ों की जान खतरे में डाल दी है.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि कोरोना वैक्सीन बनानेवाली कंपनी तो अतिरिक्त आपूर्ति का बहाना बनाकर अपनी जानलेवा वैक्सीन बाजार से वापिस ले रही है. नाराज जनता भाजपा सरकार से पूछ रही है कि जिनके शरीर में ये खतरनाक वैक्सीन पहुंच चुकी है, उनके अंदर से वापस कैसे आएगी? करोड़ों के चंदे के लालच में भाजपा ने करोड़ों की जान खतरे में डाल दी है. भाजपा अपने ही देश के लोगों का जीवन दांव पर लगाकर ‘जन-द्रोही’ पार्टी बन गई है.

बता दें कि कोविशील्ड वैक्सीन को लेकर बवाल है कि इसे लगवाने वालों में एक दुर्लभ साइड इफेक्ट हो सकता है जिसे थ्रोम्बोसिस विथ थ्रोम्बोसाइटोपेनिया सिंड्रोम कहते हैं. टीटीएस एक ऐसी कंडीशन है जिसमें प्लेटलेट्स काउंट कम हो जाते हैं और ब्लड क्लॉट यानी खून के थक्के जम जाते हैं.

ये भी पढ़े ;-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE