LIVE UPDATE
रायपुर

भूपेश बघेल द्वारा स्वामी आत्मानंद स्कूल का नाम को बदलने का आरोप बेबुनियाद : विजय बघेल

NCG NEWS DESK Raipur :-

दुर्ग सांसद विजय बघेल ने पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा स्वामी आत्मानंद स्कूल का नाम बदलने के बयान को  फर्जी करार देते हुए कहा कि बिना जानकारी लिए स्वामी आत्मानंद स्कूलों के नाम को बदलने का आरोप साय सरकार पर लगा रहे हैं. कहीं भी स्वामी आत्मानंद के नाम को विलुप्त नहीं किया जा रहा है. स्वामी आत्मानंद स्कूलों को भी पीएम श्री योजना में समाहित करना हमारा उद्देश्य है, ताकि केंद्र की राशि का सदुउपयोग वहां हो सके.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव के साथ सांसद विजय बघेल ने पत्रकारों को संबोधित किया. उन्होंने स्वामी आत्मानंद स्कूलों के नाम को लेकर गलतबयानी पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला किया. उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल बिना सोचे-समझे साधु संतों का अपमान करने का आरोप लगा रहे हैं

साधु-संतों का मान-सम्मान करना उनसे ज्यादा भारतीय जनता पार्टी को आता है. यह हमारे संस्कार में है, हमारे डीएनए में है, हमारे रग-रग में है. विजय बघेल ने कहा कि अपमान तो उन्होंने किया है. स्वामी आत्मानंद के नाम से विद्यालय खोल दिए, लेकिन व्यवस्था क्या थी. एक रुपया बजट में प्रावधान नहीं. आज भी डीएमएफ फंड से शिक्षकों को तनख्वाह दी जाती है. भर्ती नहीं हुई. पुराने शिक्षकों से व्यवस्था चलाई जा रही थी. सारे रंग-रोगन डीएमएफ फंड से होता था. यह आरोप हमने पहले भी लगाया था. और आज भूपेश बघेल सबसे बड़े हितैषी बन गए.

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE