LIVE UPDATE
विदेश

चक्रवात रेमल ने बांग्लादेश में मचाई तबाही, बिजली के खंभे उखड़े, 7 की मौत

NCG NEWS DESK Dhaka :-

बांग्लादेश में चक्रवात रेमल की तबाही के कारण सात लोगों की मौत हो गई। देश के दक्षिण और दक्षिणपूर्वी पांच तटीय जिलों से मौतों की सूचना मिली है। समाचार एजेंसी ने रविवार रात बताया कि भीषण चक्रवात के कारण दो लोगों के लापता होने की भी सूचना है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

बांग्लादेश मौसम विज्ञान विभाग (बीएमडी) में चक्रवात चेतावनी केंद्र के उप निदेशक मोहम्मद शमीम अहसन ने मीडिया को बताया कि रविवार रात रात 8 बजे तट पर आए तूफान के बाद दक्षिणी बांग्लादेश और भारत के पश्चिम बंगाल के तटों पर तेज हवाएं चलीं और तूफान आया। चक्रवात ने लगभग एक दर्जन तटीय जिलों में फसलों को नुकसान पहुंचाया।

10 सबसे संवेदनशील जिलों से आठ लाख लोगों को लोगों को पहले ही सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा चुका है। कॉक्स बाज़ार, चट्टोग्राम, पटुआखाली और अन्य तटीय जिलों में बाढ़ का व्यापक असर है। बांग्लादेश में तटीय इलाकों में तेज़ हवाओं के कारण बिजली के खंभे उखड़ गए और तार टूटकर गिर पड़े। इससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

चक्रवात के कारण डेढ़ करोड़ लोग बिजली से वंचित रहे। बांग्लादेश के आपदा प्रबंधन और राहत राज्य मंत्री मोहम्मद मोहिबुर रहमान ने कहा कि प्रभावित लोगों की सहायता के लिए पर्याप्त उपाय किए गए हैं।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE