LIVE UPDATE
अपराधहमर छत्तीसगढ़

हाईवा चालक ने सड़क पर बैठी 13 गायों को रौंद..11 मवेशियों की मौत, 2 की हालत गंभीर

NCG NEWS DESK बालोद। जिले के टिकरी गांव में एक हाईवा चालक ने सड़क पर बैठी 13 गायों को रौंद दिया। हादसे में 11 गायों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 2 की हालत गंभीर है। मामला अर्जुंदा थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक, घटना मंगलवार तड़के 3 से 4 बजे के बीच की है। टिकरी गांव में सड़क पर 13 मवेशी बैठे हुए थे।

इसी दौरान एक हाईवा टिकरी-सिकोसा मार्ग से गुजर रही थी। टिकरी गांव में पहुंचते ही ड्राइवर को सड़क पर 13 मवेशी बैठे हुए दिखाई दिए, लेकिन वो नहीं रुका और सभी को रौंदते हुए आगे निकल गया। हादसे में 11 मवेशियों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, वहीं 2 गंभीर रूप से घायल मवेशियों का इलाज किया जा रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। वहीं घटना से गौ सेवकों में काफी आक्रोश है। जैसे ही हादसे की जानकारी लोगों को मिली, आसपास के गांवों से भी ग्रामीण पहुंच गए और घायल गायों के इलाज में जुट गए। दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस फरार हाईवा चालक की तलाश में जुट गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE