LIVE UPDATE
लाइफस्टाइल

डोंगरगढ़: मां बम्लेश्वरी मंदिर में भगदड़, एक महिला की मौत

नवरात्रि के दौरान बढ़ी भीड़

छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा हुई। शनिवार रात 12 बजे के आस-पास अचानक भगदड़ मच गई, जिससे अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। जानकारी के अनुसार, मंदिर की क्षमता एक लाख श्रद्धालुओं की है, लेकिन इस बार करीब ढाई लाख भक्तों ने दर्शन करने के लिए पहुंच गए। डोंगरगढ़: मां बम्लेश्वरी मंदिर में भगदड़, एक महिला की मौत

भगदड़ की वजह

बताया जा रहा है कि श्रद्धालुओं को देर रात बैरिकेड्स लगाकर रोक दिया गया था। जब उन्हें दर्शन के लिए छोड़ा गया, तो एकाएक भगदड़ मच गई। इस दौरान धमतरी निवासी 36 वर्षीय सोनल साहू गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें सुबह 5 बजे डोंगरगढ़ अस्पताल लाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। डोंगरगढ़: मां बम्लेश्वरी मंदिर में भगदड़, एक महिला की मौत

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

स्वास्थ्य अधिकारियों का बयान

एडिशनल एसपी राहुदेव शर्मा ने इस घटना की पुष्टि की। बीएमओ बीपी एक्का ने बताया कि महिला की मौत सफोकेशन (दम घुटने) के कारण हुई। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनका निधन हो गया। पोस्टमॉर्टम के बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया गया। डोंगरगढ़: मां बम्लेश्वरी मंदिर में भगदड़, एक महिला की मौत

प्रशासन की अपील

राजनादगांव कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि डोंगरगढ़ में इस बार ऐतिहासिक भीड़ देखने को मिली। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे उपवास, पैदल चलने और भीड़ के कारण घबराहट से बचें। बुजुर्ग, बच्चों, माताओं और दिव्यांगजनों का ध्यान रखें और जल्दबाजी में दर्शन करने से बचें। डोंगरगढ़: मां बम्लेश्वरी मंदिर में भगदड़, एक महिला की मौत

सुरक्षा के उपाय

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है और स्वास्थ्य चेकअप की व्यवस्था भी की गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। डोंगरगढ़: मां बम्लेश्वरी मंदिर में भगदड़, एक महिला की मौत

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE