LIVE UPDATE
राजनांदगांवरायपुर

राजनांदगांव जिले के तीन राईस मिलर्स पर प्रशासन की कड़ी कार्रवाई

रायपुर : राजनांदगांव जिले में कस्टम मिलिंग के तहत जमा होने वाले चावल को लेकर प्रशासन ने राईस मिलर्स पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। जिले के तीन राईस मिलों के संचालकों द्वारा चावल जमा करने में लापरवाही बरतने पर प्रशासन ने औचक निरीक्षण किया और धान-चावल स्टॉक में अनियमितता पाए जाने के बाद कुल 6800 क्विंटल धान और 2750 क्विंटल चावल जब्त किया गया है। राजनांदगांव जिले के तीन राईस मिलर्स पर प्रशासन की कड़ी कार्रवाई

कलेक्टर संजय अग्रवाल के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम द्वारा लगातार राईस मिलों की जांच-पड़ताल की जा रही है। औचक दबिश के दौरान मां परमेश्वरी राईस मिल चारभाठा डोंगरगढ़, श्याम इंडस्ट्रीज महराजपुर छुरिया, और मेसर्स एमजे फूड प्रोडक्ट डोंगरगढ़ में स्टॉक की जांच की गई। स्टॉक में अनियमितता पाए जाने के बाद तीनों मिलों पर प्रकरण दर्ज किया गया। राजनांदगांव जिले के तीन राईस मिलर्स पर प्रशासन की कड़ी कार्रवाई

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

जांच के दौरान की गई कार्रवाई:

  • माँ परमेश्वरी राईस मिल, चारभाठा डोंगरगढ़: 800 क्विंटल धान और 1000 क्विंटल चावल जब्त।
  • श्याम इंडस्ट्रीज, महराजपुर छुरिया: 500 क्विंटल धान और 1450 क्विंटल चावल जब्त।
  • मेसर्स एमजे फूड प्रोडक्ट, डोंगरगढ़: 4000 क्विंटल धान और 1800 क्विंटल चावल जब्त।

खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के तहत मिलर्स को 31 अक्टूबर तक एफसीआई और नागरिक आपूर्ति निगम में शत-प्रतिशत चावल जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में अभी भी 99842 मीट्रिक टन चावल एफसीआई और 16067 मीट्रिक टन अरवा चावल नागरिक आपूर्ति निगम में जमा होना शेष है। राजनांदगांव जिले के तीन राईस मिलर्स पर प्रशासन की कड़ी कार्रवाई

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE