दमोह में अवैध पटाखा फैक्ट्री पर पुलिस की छापेमारी: संचालक गिरफ्तार, भारी मात्रा में पटाखे जब्त

दमोह: दिवाली से पहले मध्य प्रदेश में अवैध पटाखा फैक्ट्रियों पर पुलिस-प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में दमोह के जबेरा थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगपुर में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री पर छापेमारी की गई। पुलिस-प्रशासन की टीम ने फैक्ट्री से भारी मात्रा में तैयार पटाखे और पटाखे बनाने का कच्चा माल जब्त किया है। संचालक राजेश करेड़े को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। दमोह में अवैध पटाखा फैक्ट्री पर पुलिस की छापेमारी: संचालक गिरफ्तार, भारी मात्रा में पटाखे जब्त
छापेमारी के दौरान टीम ने संचालक से फैक्ट्री के संचालन के लिए वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया। छापामारी टीम में जबेरा तहसीलदार विवेक व्यास, नायब तहसीलदार राजेश साहू और सिग्रामपुर चौकी प्रभारी आलोक तिरपुड़े शामिल थे। दमोह में अवैध पटाखा फैक्ट्री पर पुलिस की छापेमारी: संचालक गिरफ्तार, भारी मात्रा में पटाखे जब्त



















