LIVE UPDATE
लाइफस्टाइल

रिहायशी मकान में अवैध अस्पताल का भंडाफोड़, प्रशासन ने की सील

देवभोग में रिहायशी मकान में चल रहा था अवैध अस्पताल

देवभोग में तहसीलदार चितेश देवांगन के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने एक रिहायशी मकान में तीन कमरों का अवैध अस्पताल चलते हुए पाया। टीम को मकान में किसी प्रकार के वैधानिक दस्तावेज नहीं मिले, जिस पर तहसीलदार ने बीएमओ की मौजूदगी में अस्पताल को सील कर दिया। रिहायशी मकान में अवैध अस्पताल का भंडाफोड़, प्रशासन ने की सील

धान भंडारण की जांच के दौरान अवैध अस्पताल का खुलासा

तहसीलदार चितेश देवांगन शाम को अवैध धान भंडारण की जांच के लिए निकले थे। दो गांवों में 290 बोरी धान जब्त करने के बाद टीम डोंगरीगुड़ा पहुँची। यहां मकान मालिक हेमलाल नागेश से पूछताछ के दौरान जब घर में अवैध क्लिनिक का पता चला, तो टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस, सरपंच, और बीएमओ को सूचना दी। रिहायशी मकान में अवैध अस्पताल का भंडाफोड़, प्रशासन ने की सील

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

अवैध अस्पताल में मिली प्रतिबंधित दवाइयाँ और जांच उपकरण

जांच में अस्पताल से गर्भपात में उपयोग होने वाली प्रतिबंधित दवाइयाँ, गर्भ परीक्षण किट, खून जांच, बीपी और शुगर मशीनें सहित एक लाख रुपये मूल्य की 50 प्रकार की दवाइयाँ बरामद की गईं। साथ ही, माइक्रोस्कोप मशीन, खून जांच किट, और अन्य चिकित्सा उपकरण भी मिले, जिन्हें विधिवत जब्त कर लिया गया है। रिहायशी मकान में अवैध अस्पताल का भंडाफोड़, प्रशासन ने की सील

प्रशासन ने की मकान की सीलिंग, गंभीर अनियमितताओं का अंदेशा

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने मकान को सील कर दिया। तहसीलदार ने बताया कि इस मामले में और भी गंभीर अनियमितताओं की संभावना है, जिसे आगे की जांच में स्पष्ट किया जाएगा। रिहायशी मकान में अवैध अस्पताल का भंडाफोड़, प्रशासन ने की सील

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE