LIVE UPDATE
व्यापार

नवंबर में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक: देखें पूरी हॉलिडे लिस्ट और बनाएं अपने बैंकिंग प्लान

Bank Holiday List November 2024: दिवाली समेत कई महत्वपूर्ण अवसरों पर पूरे महीने में 13 दिन बैंक रहेंगे बंद

अक्टूबर के खत्म होने के साथ ही भारतीय रिजर्व बैंक ने नवंबर 2024 के लिए बैंकों की छुट्टियों की सूची जारी कर दी है। पूरे महीने में कुल 13 दिन बैंकों का अवकाश रहेगा। इनमें कुछ छुट्टियां केवल विशेष राज्यों के लिए हैं, जबकि दूसरे व चौथे शनिवार और हर रविवार को सभी बैंक पूरे देश में बंद रहेंगे। ऐसे में बैंक से जुड़े अपने काम समय रहते निपटाएं और इस सूची को ध्यान में रखते हुए अपने प्लान बनाएं। नवंबर में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक: देखें पूरी हॉलिडे लिस्ट और बनाएं अपने बैंकिंग प्लान

दिवाली पर बैंक रहेंगे 4 दिन बंद

दिवाली के अवसर पर 31 अक्टूबर से लेकर 3 नवंबर तक कई राज्यों में लगातार चार दिन तक बैंक बंद रहेंगे। इस दौरान विभिन्न राज्यों में गोवर्धन पूजा, भाई दूज और साप्ताहिक अवकाश के कारण बैंक नहीं खुलेंगे। नवंबर में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक: देखें पूरी हॉलिडे लिस्ट और बनाएं अपने बैंकिंग प्लान

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

नवंबर 2024 की बैंक हॉलिडे लिस्ट:

  1. 1 नवंबर (शुक्रवार): त्रिपुरा, कर्नाटक, उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर, महाराष्ट्र, मेघालय, सिक्किम और मणिपुर में दीपावली, कुट महोत्सव और कन्नड़ राज्योत्सव के चलते अवकाश।
  2. 2 नवंबर (शनिवार): दिवाली (बलि प्रतिपदा), बालीपद्यमी, गोवर्धन पूजा, विक्रम संवत नववर्ष दिवस पर गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में छुट्टी।
  3. 3 नवंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश के चलते पूरे देश में सभी बैंक बंद रहेंगे।
  4. 7 नवंबर (गुरुवार): बंगाल, बिहार, झारखंड में छठ (शाम का अर्घ्य) के अवसर पर बैंक बंद।
  5. 8 नवंबर (शुक्रवार): बिहार, झारखंड और मेघालय में छठ (सुबह का अर्घ्य) एवं वंगला फेस्टिवल पर अवकाश।
  6. 9 नवंबर (शनिवार): देशभर में दूसरे शनिवार के चलते बैंक बंद।
  7. 10 नवंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश के चलते पूरे देश में सभी बैंक बंद।
  8. 12 नवंबर (गुरुवार): उत्तराखंड, महाराष्ट्र, एमपी, ओडिशा, चंडीगढ़, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान आदि में ईगास-बग्वाल पर बैंक बंद।
  9. 15 नवंबर (शुक्रवार): गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मिजोरम, महाराष्ट्र, एमपी, ओडिशा, चंडीगढ़, तेलंगाना, यूपी, बंगाल, नई दिल्ली आदि में छुट्टी।
  10. 17 नवंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश के चलते पूरे देश में बैंक बंद।
  11. 18 नवंबर (सोमवार): कर्नाटक में कनकदास जयंती के अवसर पर बैंक बंद।
  12. 23 नवंबर (शनिवार): महीने का चौथा शनिवार, पूरे देश में सभी बैंक बंद।
  13. 24 नवंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश के चलते सभी बैंक बंद। नवंबर में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक: देखें पूरी हॉलिडे लिस्ट और बनाएं अपने बैंकिंग प्लान

डिजिटल बैंकिंग विकल्प का लाभ उठाएं

बैंक हॉलिडे के दौरान भी आप डिजिटल बैंकिंग के जरिए वित्तीय लेन-देन कर सकते हैं। यूपीआई, नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से आप कभी भी पैसे भेज सकते हैं या रिसीव कर सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी एटीएम से कैश निकाल सकते हैं। नवंबर में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक: देखें पूरी हॉलिडे लिस्ट और बनाएं अपने बैंकिंग प्लान

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE