LIVE UPDATE
कवर्धा

छोटे भाई ने बड़े भाई की कुल्हाड़ी से हत्या की, पुलिस जांच में जुटी

कवर्धा: जिले के बोड़ला थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने भयावह रूप ले लिया जब छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई को कुल्हाड़ी से मौत के घाट उतार दिया। यह दुखद घटना रघुपारा गांव की है, जहां पूर्व सरपंच काशीराम के छोटे बेटे भागबली मेरावी ने अपने बड़े भाई गोपाल मेरावी (उम्र 40) पर कुल्हाड़ी से हमला किया और मौके से फरार हो गया। छोटे भाई ने बड़े भाई की कुल्हाड़ी से हत्या की, पुलिस जांच में जुटी

घटना का समय और घटनास्थल

सूत्रों के मुताबिक, यह वारदात मंगलवार शाम 6 से 6:30 बजे के बीच हुई। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल गोपाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छोटे भाई ने बड़े भाई की कुल्हाड़ी से हत्या की, पुलिस जांच में जुटी

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

पुलिस की कार्रवाई और पोस्टमार्टम

घटना के बाद पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी में भेज दिया है। पुलिस ने हत्या की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में तेजी से जुट गई है। वारदात की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया है और अस्पताल के बाहर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई है। छोटे भाई ने बड़े भाई की कुल्हाड़ी से हत्या की, पुलिस जांच में जुटी

हत्या का कारण और संदिग्ध की स्थिति

सूत्रों के अनुसार, घटना के समय आरोपी भागबली नशे की हालत में था, हालांकि हत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है, जिससे घटना का असल कारण सामने आ सके। छोटे भाई ने बड़े भाई की कुल्हाड़ी से हत्या की, पुलिस जांच में जुटी

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE