LIVE UPDATE
भारत

इंडिगो फ्लाइट में नशे में धुत महिला ने खोया आपा, यात्रियों से करने लगी बदतमीजी

NCG NEWS DESK कोलकाता: इंडिगो की नई दिल्ली-कोलकाता फ्लाइट में मादक पेय का सेवन करने और यात्रियों के साथ दुव्र्यवहार करने के आरोप में एक महिला यात्री को कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने हिरासत में लिया। इसके बाद गुरुवार सुबह सीआईएसएफ के जवानों ने महिला यात्री को कोलकाता पुलिस को सौंप दिया। गिरफ्तार महिला की पहचान परमजीत कौर के रूप में हुई है।

परमजीत इंडिगो की नई दिल्ली-कोलकाता फ्लाइट से कोलकाता जा रही थी। महिला को केबिन क्रू और साथी यात्रियों ने नशे की हालत में पाया। इसके तुरंत बाद, नशे में धुत महिला ने अपने सहयात्रियों के साथ भी दुव्र्यवहार करना शुरू कर दिया। एयरलाइन के अधिकारियों ने तुरंत कोलकाता हवाई अड्डे पर तैनात सीआईएसएफ अधिकारियों से संपर्क किया।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

रात 1.10 बजे फ्लाइट के एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद एयरलाइन स्टाफ ने आरोपी यात्री को सीआईएसएफ कर्मियों के हवाले कर दिया। सीआईएसएफ ने उसे गुरुवार सुबह तक हवाई अड्डे के परिसर में हिरासत में रखा और गुरुवार को सुबह 7 बजे के करीब उसे एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन की पुलिस को सौंप दिया गया। सीआईएसएफ कर्मियों को सूर्योदय तक इंतजार करना पड़ा क्योंकि भारतीय कानून के अनुसार, सूर्यास्त के बाद पुलिस किसी महिला को हिरासत में नहीं ले सकती।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE