Raipur Municipal Corporation Corruption : रायपुर नगर निगम में 27 करोड़ का घोटाला : महापौर ने कहा सीएम से शिकायत के बाद होगी FIR

Raipur Municipal Corporation Corruption : रायपुर नगर निगम में 27 करोड़ का घोटाला : महापौर ने कहा सीएम से शिकायत के बाद होगी FIR
NCG News desk Raipur :-
रायपुर । रायपुर महापौर एजाज ढेबर ने मेयर इन काउंसिल की बैठक में, अधिकारियों द्वारा विज्ञापन एंजेसी के साथ मिलकर नगर निगम को 27 करोड़ रुपए की चपत लगाने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। महापौर के मुताबिक, अधिकारियों ने विज्ञापन में घपला करते हुए विज्ञापन एसेंजी ग्रेसफुल मीडिया प्राइवेट लिमिटेड को बाकि विज्ञापन एसेंसियों ने तीन गुना कम शुल्क पर टेंडर दिया था। इसके अलावा अधिकारियों ने एजेंसी को दोगुना आकार के बोर्ड लगाने की मंजूरी भी दी। महापौर ने सीधे तौर पर अधिकारियों पर घोटाला करने का आरोप लगाते हुए कहा की, सीएम से इस बात की शिकायत की जाएगी एवम एसेंजी का टेंडर रद्द कर दिया जाएगा। जांच के बाद संबंधित अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की भी बात कही है।



















